{"_id":"6aecd3fd2b5957df0b017b9a","slug":"prince-murder-case-hearing-to-be-held-on-november-12-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106492-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंस हत्याकांड: 12 नवंबर को होगी मामले में सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंस हत्याकांड: 12 नवंबर को होगी मामले में सुनवाई
विज्ञापन
बुधवार को बचाव पक्ष को नोटिस न मिलने की वजह से सुनवाई टली
गुरुग्राम। प्रिंस हत्याकांड मामले की सुनवाई अब 12 नवंबर को होगी। अदालत ने बुधवार को सीबीआई और बचाव पक्ष को दोबारे नोटिस दिया है। मामले की सुनवाई अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश यशविंद्र पाल सिंह की अदालत में चल रही है। 30 अक्तूबर को हाई कोर्ट ने इस मामले में ट्रायल छह महीने में पूरा करने का आदेश दिया था। आठ सितंबर 2017 को एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मामले में स्कूल के ही एक छात्र भोलू को सीबीआई ने आरोपी बनाया था।
प्रिंस के पिता ने बताया कि इस मामले में 25 सितंबर को सुनवाई हुई थी। इसके बाद अदालत ने एक दिसंबर की तारीख दी थी। हाई कोर्ट के आदेश के बाद 31 अक्तूबर को अदालत में मामले की जल्द सुनवाई की याचिका दायर की गई थी। अदालत ने इस पर चार नवंबर की तारीख दी। बचाव पक्ष को नोटिस नहीं मिलने से बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। सीबीआई इस मामले में अपनी तरफ से आर्टिमिस अस्पताल के चिकित्सक, जियो और वोडाफोन के नोडल अधिकारी काे अदालत में पेश करेगी।