फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Prime Minister will inaugurate the renovation of Gurugram railway station today

Gurugram News: प्रधानमंत्री आज करेंगे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का शुभारंभ

Mon, 26 Feb 2024 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister will inaugurate the renovation of Gurugram railway station today
विज्ञापन






295 करोड़ रुपये होंगे खर्च, नवीनीकरण के बाद रेलवे स्टेशन पर होंगी विश्व स्तर की सुविधाए
संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। अमृत भारत मिशन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रेलवे की अनेक परियोजनाओं का शुभारंभ व शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से करेंगे। इसमें गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण की योजना भी शामिल है। रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण पर लगभग 295 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर अपग्रेडेशन के बाद विश्व स्तर की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का अपग्रेडेशन दो चरणों में होगा। पहले चरण में लगभग 295 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और दूसरे चरण में भी करीब इतनी ही राशि खर्च की जाएगी। अपग्रेडेशन कार्य में खास बात यह होगी कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन में दो एंट्री बनाई जाएंगी। राजेंद्र पार्क की ओर से भी गुरुग्राम के लोगों को रेलवे स्टेशन के लिए प्रवेश मिलेगा। दौलताबाद फ्लाईओवर से गुजरने वाले वाहन भी सीधे स्टेशन से जोड़ने की योजना तैयार की जा रही है। रेल भूमि विकास प्राधिकरण गुरुग्राम रेलवे स्टेशन की अपग्रेडेशन योजना को तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उन्हें कई बार आसपास की कॉलोनी के लोगों की शिकायतें प्राप्त हुई थी कि सीमेंट यार्ड होने के कारण उनके घरों में सीमेंट की धूल व सांस लेने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अपग्रेडेशन प्लान में रेलवे अधिकारियों को सीमेंट यार्ड को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे, जिसे अपग्रेडेशन प्लान में शामिल कर लिया गया है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन अपग्रेडेशन योजना के तहत लगभग 12 लिफ्ट व एक्सीलेटर्स, दो मंजिला फूड कोर्ट, फुट ओवरब्रिज, मल्टीलेवल पार्किंग, सोलर पैनल आदि लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया इससे पूर्व रेलवे की ओर से पटौदी रोड व रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत मिशन के तहत किया था, जिन पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed