फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Prime Minister will gift metro expansion to Gurugram today

Gurugram News: गुरुग्राम को आज मेट्रो विस्तार की सौगात देंगे प्रधानमंत्री

Fri, 16 Feb 2024 02:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister will gift metro expansion to Gurugram today
रेवाड़ी में एम्स की आधारशिला के साथ ही गुरुग्राम मेट्रो विस्तार का किया जाएगा शिलान्यास
विज्ञापन

मिलेनियम सिटी सेंटर से ओल्ड गुरुग्राम तक बिछाया जाएगा मेट्रो ट्रैक, पुराने शहर से होगी कनेक्टिविटी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुराने शहर को मेट्रो से जोड़ने वाली वर्षों पुरानी मांग आज पूरी होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को रेवाड़ी जिले के गांव माजरा में एम्स की आधारशिला रखने के साथ ही 5452 करोड़ रुपये की मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी गुरुग्राम की मेट्रोलाइन परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे। इस मेट्रो ट्रैक के निर्माण से गुरुग्राम शहर के नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी।
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए अनेक परियोजनाओं को क्रियान्वित किया है। इन्हीं में से एक परियोजना मिलेनियम सिटी सेंटर स्टेशन से साइबर सिटी तक मेट्रो लाइन बिछाए जाने के कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को प्रधानमंत्री के हाथों होने जा रहा है। प्रधानमंत्री रेवाड़ी जिले के गांव माजरा में आ रहे हैं। इस अवसर पर वे एम्स अस्पताल सहित प्रदेश की कई बड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे व उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि चार साल में 5452.72 करोड़ रुपये की लागत से 28.50 किमी लंबाई वाली इस मेट्रो लाइन पर 27 स्टेशन बनाए जाएंगे। ओल्ड गुरुग्राम के लोगों का मेट्रो से जुड़ाव होना यातायात सेवा की दिशा में एक सार्थक प्रयास साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेट्रो के नए रूट पर ये होंगे स्टेशन
मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन से साइबर सिटी तक मेट्रो का विस्तार होना है। इस रूट पर सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज- 6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, सेक्टर 7, सेक्टर 4, सेक्टर-5, अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन , पालम विहार, सेक्टर-23 ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5, साइबर सिटी से द्वारका एक्सप्रेसवे (सेक्टर 101) शामिल है। बसई के नजदीक बनने वाले मेट्रो डिपो के पास ही सेक्टर 101 के आसपास एक स्टेशन तैयार कर द्वारका एक्सप्रेसवे को भी इस मेट्रो रूट से जोड़ा जाएगा।
----


मेट्रो के लिए हुआ हरियाणा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का गठन
डीसी ने बताया कि पुराने शहर में मेट्रो विस्तार के प्रोजेक्ट को लेकर हरियाणा सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की तर्ज पर हरियाणा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एचएमआरसी) का गठन कर दिया है। प्रधानमंत्री द्वारा आधारशिला रखने के उपरांत जल्द ही नई परियोजना का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। गुरुग्राम शहर के नागरिकों के लिए यह मेट्रो लाइन एक वरदान साबित होगी। एचएमआरसी ने इसके निर्माण के लिए कंसल्टेंट के लिए टेंडर जारी किया हुआ है।
----
15 साल से अटका हुआ था प्रोजेक्ट
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पिछले लगभग पंद्रह वर्षों से अटके हुए मेट्रो विस्तार प्रोजेक्ट के अब पूरा होने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने इस विषय पर कई बार विचार किया और घोषणा की। कभी-कभी द्वारका से रेलवे स्टेशन की ओर या दूसरे स्थान पर मेट्रो का रास्ता निर्धारित किया गया, लेकिन धरातल पर ऐसा नहीं हुआ। लंबे समय के बाद प्रदेश और केंद्र सरकार ने इस परियोजना को मंजूरी दी थी। इसके बाद इसे सिरे चढ़ाने पर काम चल रहा है।
----
साल 2010 में गुरुग्राम में आई थी मेट्रो
दिल्ली से गुरुग्राम में साल 2010 में मेट्रो का शुभारंभ किया गया था। अभी गुरुग्राम में दिल्ली मेट्रो के पांच स्टेशन हैं। इसके बाद से मेट्रो से विस्तार की बात चल रही थी, लेकिन परियोजना एक इंच आगे नहीं बढ़ सकी। दिल्ली मेट्रो की सुविधा नए गुरुग्राम के इलाके तक ही है। डीएमआरसी के केवल पांच स्टेशन गुरुग्राम इलाके हैं। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम मेट्रो स्टेशन (पुराना हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन) से आगे मेट्रो का विस्तार होना है।

----
द्वारका एक्सप्रेसवे भी बनकर तैयार, उद्घाटन की उम्मीद
एनएचएआई ने गुरुग्राम हिस्से में द्वारका एक्सप्रेसवे के काम को पूरा कर लिया है। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह गुरुग्राम के हिस्से को कई बार खोलने की मांग कर चुके हैं। ऐसे में उम्मीद है कि पीएम इसका शुभारंभ कर सकते हैं। इससे गुरुग्राम के लोगों को एक साथ दो सौगात भी मिल सकती हैं। इससे शहर के लोगों को एक और हाईवे की सौगात मिलने से बेहतर यातायात की सुविधा मिल सकेगी। द्वारका एक्सप्रेसवे अगर शुरू होता है इससे यहां बसी 200 से ज्यादा साेसाइटियों की करीब डेढ़ लाख की आबादी की राह सुगम हो जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाले वाहन गुरुग्राम-मानेसर न आकर द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधे निकल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed