{"_id":"69065befe81f89edf307468f","slug":"presentations-steeped-in-haryanvi-folk-culture-enthralled-the-audience-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-107417-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हरियाणवी लोक संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने समां बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हरियाणवी लोक संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने समां बांधा
विज्ञापन
हरियाणा राज्य के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित
पूर्व मंत्री कंवर संजय सिंह, उपायुक्त ओर अतिरिक्त उपायुक्त ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा राज्य के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को नूंह में हरियाणा दिवस-सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा के तत्वावधान में जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के सहयोग से लघु सचिवालय स्थित सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं व स्कूली बच्चों की हरियाणवी लोक संस्कृति से ओत-प्रोत भव्य व रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।
इस मौके पर पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय हरियाणा उत्सव कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसमें राज्यपाल-हरियाणा असीम घोष ने प्रदेशवासियों के नाम अपना संदेश दिया। इसके साथ ही हरियाणवी लोक कलाकारों द्वारा पेश बेहतरीन प्रस्तुतियों का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
इसके बाद नूंह में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अडबर, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह-दो व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह की छात्राओं ने सामूहिक लोक नृत्य की प्रस्तुतियों से हरियाणवी संस्कृति की अलग ही छाप छोड़ी। इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेवली के छात्र अनिस ने लोकगीत पेश किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कंवर संजय सिंह ने कहा कि 1 नवंबर 1966 का दिन हरियाणा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है, जब यह राज्य अपनी विशिष्ट पहचान के साथ अस्तित्व में आया। इसके बाद कंवर संजय सिंह व उपायुक्त अखिल पिलानी, अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी भेंटकर व इनाम देकर सम्मानित किया।
यह रहे परिणाम
समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अडबर द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फिरोजपुर झिरका तीसरे स्थान पर रहे। लोकगीत प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेवली के छात्र अनीश ने प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उजीना की छात्रा मोनिका द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फिरोजपुर झिरका के छात्र तृतीय स्थान पर रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिनगवां के छात्र नमन प्रथम, छात्र पवन द्वितीय व मोहित तृतीय स्थान पर रहे। पॉटरी प्रतियोगिता में शहीद लेफ्टिनेंट किरण सिंह शेखावत महाविद्यालय सालाहेड़ी की छात्रा गुलफाम प्रथम, छात्रा सरस्वती द्वितीय तथा छात्रा सोनम तीसरे स्थान पर रही। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में शहीद लेफ्टिनेंट किरण सिंह शेखावत महाविद्यालय की छात्रा दिव्या ने प्रथम, गवर्नमेंट कॉलेज बिस्सर अकबरपुर की छात्रा कुलविंदर कौर द्वितीय व शहीद लेफ्टिनेंट किरण सिंह शेखावत महाविद्यालय की छात्रा प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर वक्फ बोर्ड हरियाणा के प्रशासक जाकिर हुसैन, जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद, एसडीएम नूंह अंकिता पुवार, सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष यादव, जिला नगर आयुक्त दलबीर सिंह फौगाट, नगराधीश हिमांशु चौहान, जीएम रोडवेज कुलदीप जांगड़ा, उप जिला शिक्षा अधिकारी सगीर अहमद, एफएलएन कोऑर्डिनेटर कुसुम मलिक, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।