{"_id":"6af764f99c6c6f995801f8d2","slug":"preparing-for-the-chhath-festival-alongside-work-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107207-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नौकरी के साथ छठ व्रत की भी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नौकरी के साथ छठ व्रत की भी तैयारी
विज्ञापन
समय का तालमेल बिठाकर कामकाजी महिलाएं निभा रहीं परंपरा और जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। छठ महापर्व को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। महिलाएं पूजा की खरीदारी से लेकर घर की साफ-सफाई और पकवान बनाने की तैयारियों में जुट गई हैं। कई ऐसी महिलाएं भी हैं, जो नौकरी करती हैं। वे दफ्तर के काम के साथ छठ व्रत की तैयारी भी कर रही हैं। कोई पूजा के लिए छुट्टी ले रही हैं तो कोई दफ्तर से लौटने के बाद घर के काम पूरे कर रही हैं। सुबह से शाम तक नौकरी और घर की जिम्मेदारी निभाने के बाद भी महिलाओं में छठ पूजा को लेकर खासा उत्साह है। कामकाजी महिलाओं का कहना है कि छठ उनके परिवार की पुरानी परंपरा है। इसलिए नौकरी के बावजूद वे हर साल व्रत रखती हैं। पूजा की तैयारी पहले से शुरू कर देती हैं, ताकि आखिरी समय में परेशानी न हो।
कोट्स
मेरे तीन बेटी और एक बेटा है। घर खर्च चलाने में मुश्किल होने की वजह से कई सालों से नौकरी कर रही हूं। हर साल छठ का व्रत भी रखती हूं। - सवित्री देवी, अशोक विहार फेज- 1
अस्पताल में नौकरी करने की वजह से केवल एक दिन ही छुट्टी मिलती है। ऐसे में खरना का व्रत करना मुश्किल हो जाता है। - रंजू देवी, अशोक विहार फेज-2