फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparations underway to make the district dust-free; tenders issued.

Gurugram News: जिले को धूल मुक्त बनाने की तैयारी

Sat, 17 Oct 2026 07:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to make the district dust-free; tenders issued.
सड़क पर जल छिड़काव करते एंटी स्मॉग गन  मशीन। फाइल फोटो
एमसीजी का नया प्लान : हर महीने 50 किमी सड़कें होंगी चकाचक
विज्ञापन

नंबर गेम - 294 सड़कें होंगी धूल मुक्त
नंबर गेम 02 - 10 एंटी स्मॉग गन खरीदने की तैयारी

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में उड़ती धूल और बढ़ते प्रदूषण से जनता को राहत देने के लिए नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने कमर कस ली है। निगम ने इस साल कुल 578.1 किलोमीटर लंबी 294 सड़कों को धूल मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। इस योजना के तहत हर महीने करीब 50 किलोमीटर सड़कों की सफाई की जाएगी, जिसमें जनवरी से लेकर अगस्त तक का पूरा खाका तैयार किया गया है। सड़कों से निकलने वाली धूल का वैज्ञानिक तरीके से निपटान बसाई गांव में किया जाएगा।
हालांकि, इस महत्वाकांक्षी योजना के सामने संसाधनों की भारी कमी एक बड़ी चुनौती बन गई है। शहर को धूल मुक्त करने के लिए कुल 72 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों की जरूरत है, लेकिन निगम के पास फिलहाल सिर्फ 20 बड़ी मशीनें ही उपलब्ध हैं। यानी 52 सफाई मशीनों की कमी है, जिनमें 10 बड़ी, 4 मध्यम और 38 छोटी मशीनें शामिल हैं। इसके अलावा, पानी के छिड़काव के लिए 10 वाहनों और 9 मोबाइल एंटी-स्मॉग गन की भी कमी बनी हुई है।
विज्ञापन

संसाधनों की इस कमी से निपटने के लिए विभाग ने नए टेंडर जारी करने का दावा किया है। बड़ी मशीनों की खरीद के लिए निविदा मंजूरी की तारीख 7 मई 2026 तय की गई है, जबकि 10 नई स्मॉग गन खरीदने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। इसके साथ ही, कर्मचारियों को धूल नियंत्रण के प्रभावी तरीकों से अवगत कराने के लिए इस साल नगर निगम 12 और जीएमडीए 4 विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकोष्ठ की जिम्मेदारियां
अतिरिक्त आयुक्त (मुख्यालय) सदस्य सचिव के रूप में प्रकोष्ठ के कामकाज का समन्वय करेंगे। मुख्य अभियंता सड़क रखरखाव, पुनर्विकास और पक्कीकरण के लिए तकनीकी योजना और कार्यान्वयन का समन्वय करेंगे। संबंधित संयुक्त आयुक्त और अधिशासी अभियंता अपने अधिकार क्षेत्र में उपायों के कार्यान्वयन और भौतिक सत्यापन को सुनिश्चित करेंगे। अधिशासी अभियंता, स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) मशीनीकृत सफाई और धूल के वैज्ञानिक संग्रह, परिवहन तथा निपटान की निगरानी करेंगे। प्रकोष्ठ ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तहत लागू होने वाले सड़क-धूल नियंत्रण उपायों को भी सुनिश्चित करेगा।


-------------------
नगर निगम की ओर से प्रदूषण नियंत्रण के लिए तैयार एक्शन प्लान में सड़कों से धूल की सफाई प्रमुख है। धूल को नियंत्रित करने के लिए 10 और एंटी स्मॉग गन खरीदी जा रही हैं, जिससे पानी का छिड़काव होगा। - रवीन्द्र यादव, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed