फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparations for Shri Durga Ramlila are in full swing; artists are rehearsing.

Gurugram News: श्री दुर्गा रामलीला की तैयारियां जोर-शोर से जारी, कलाकार कर रहे अभ्यास

Fri, 11 Sep 2026 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Shri Durga Ramlila are in full swing; artists are rehearsing.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। श्री दुर्गा रामलीला के मंचन को लेकर कलाकारों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दिनभर की व्यस्तता के बाद भी कलाकार देर रात तक रिहर्सल में जुटे हुए हैं और अपने-अपने पात्रों को जीवंत बनाने के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं।
रिहर्सल के दौरान कलाकारों के संवाद, भावाभिव्यक्ति, आवाज की मधुरता, सुर और ताल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निर्देशक अशोक सौदा और तेजिन्दर सैनी कलाकारों के साथ दिन-रात मेहनत कर उनकी छोटी-छोटी कमियों को सुधारने तथा अभिनय को अधिक प्रभावशाली बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

निर्देशकों का कहना है कि रामलीला में केवल संवाद बोलना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पात्र के भाव, चरित्र और उसकी गरिमा को मंच पर जीवंत करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से कलाकारों को लगातार अभ्यास और मार्गदर्शन दिया जा रहा है। 9 अक्तूबर से श्री दुर्गा रामलीला कमेटी में रामलीला का मंचन शुरू होगा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कपिल सलूजा ने बताया कि इस बार रामलीला का मंच नए रूप में नजर आएगा। दर्शकों को रामलीला के पारंपरिक स्वरूप के साथ आधुनिक तकनीक के माध्यम से सनातन संस्कृति की भव्य झलक देखने को मिलेगी। रामलीला के सभी कलाकार और सदस्य दिन-रात एक कर तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed