फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparations begin for International Yoga Day 2026

Gurugram News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां शुरू

Sat, 16 May 2026 04:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin for International Yoga Day 2026
18 से 20 मई तक आयोजित होंगे योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन

नंबर गेम- 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। गुरुग्राम में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर व्यापक स्तर पर गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के उद्देश्य से 18 मई से 20 मई तक तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों एवं योग प्रशिक्षकों को कॉमन योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण प्रदान करना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा सके।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी के मार्गदर्शन एवं जिला योग कॉर्डिनेटर डॉ. विकास यादव के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इन प्रशिक्षण शिविरों में योग प्रशिक्षकों, पीटीआई, डीपीई, खेल विभाग, विद्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों से जुड़े प्रतिभागियों को विशेष योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण सत्र प्रतिदिन सुबह छह बजे से सात बजे तक आयोजित होंगे, जिनमें योग अभ्यास, प्राणायाम, ध्यान एवं योग दिवस प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर गुरुग्राम ब्लॉक में आयुष विंग पालम विहार, पटौदी ब्लॉक में राजकीय बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटौदी, सोहना ब्लॉक में राजकीय बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल भौंडसी व फर्रुखनगर ब्लॉक में राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल फर्रुखनगर में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा मई और जून माह के दौरान विभिन्न योग जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत योग जागरूकता यात्राएं, योग मैराथन, योग संगोष्ठियां एवं सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। जून माह में गांव-गांव तक योग जागरूकता यात्राएं निकालकर आमजन को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।


जिला आयुष अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी ने कहा कि वर्तमान समय में योग स्वस्थ जीवनशैली का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। नियमित योग अभ्यास न केवल शरीर को निरोग रखता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को योग से जोड़कर स्वस्थ एवं जागरूक समाज का निर्माण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed