{"_id":"64af004cf9ee3e0bdd08fa26","slug":"pregnant-woman-assaulted-for-opposing-molestation-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-9570-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर सात महीने की गर्भवती के साथ की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर सात महीने की गर्भवती के साथ की मारपीट
Thu, 13 Jul 2023 01:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर सात महीने की गर्भवती के साथ की मारपीट
-परिजन बचाने आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। खेड़की दौला थाना क्षेत्र में बीते शनिवार को गर्भवती महिला को छेड़छाड़ का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोपी पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। मारपीट के दौरान पीड़िता के परिजन उसे बचाने आए तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की और उसकी बहन के सिर पर ईंट मार दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बीते शनिवार को घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। उसने अपनी सास को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने झगड़ा आगे बढ़ाने से मना कर दिया। इसके बाद वह चुपचाप घर के अन्य कामों में लग गई। थोड़ी देर बाद जब वह घर से बाहर निकली तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़िता को बचाने के लिए सास-ससुर बीच में आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपियों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।