फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Prajapati community is happy after getting grant amount of 11 lakhs

Gurugram News: 11 लाख की अनुदान राशि मिलने पर प्रजापत समाज खुश

Wed, 27 Aug 2025 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Prajapati community is happy after getting grant amount of 11 lakhs
फिरोजपुर झिरका। बीते एक महीने पूर्व भिवानी में हुए दक्ष प्रजापति कार्यक्रम में हरियाणा के कई जिलों के प्रजापति समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें बतौर मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने समाज के मांग पत्र को स्वीकार करते हुए प्रदेश में समाज की धर्मशालाओं में विभिन्न कार्यों के लिए कुल एक करोड़ 29 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। इसी कड़ी में नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका के प्रजापति समाज को चौपाल के लिए 11 लाख रुपये की अनुदान राशि मिली है। इस पर प्रजापति समाज के लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं मंत्री रणवीर सिंह गंगवा का धन्यवाद प्रकट किया। इस मौके पर मनोज प्रजापति, सुखबीर प्रजापति, हीरा लाल, पप्पी प्रजापति, सोनू, पप्पू सहित काफी संख्या में प्रजापति समाज के लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed