{"_id":"6a4d173c40f42d95190cfc8f","slug":"prajapati-chaupal-in-wazirpur-village-will-be-improved-11-lakh-rupees-will-be-spent-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93764-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वजीरपुर गांव में प्रजापत चौपाल का होगा सुधार, 11 लाख रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वजीरपुर गांव में प्रजापत चौपाल का होगा सुधार, 11 लाख रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन
टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार को सौंपा काम, जल्द सुधार कार्य होगा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर की ओर से वजीरपुर गांव स्थित प्रजापत चौपाल का सुधार कार्य कराया जाएगा। चौपाल के विकास कार्य का शिलान्यास गांव के पार्षद की ओर से किया गया। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार को काम सौंप दिया है। जल्द ही चौपाल में सुधार कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
इस परियोजना पर नगर निगम की ओर से करीब 11 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत प्रजापत चौपाल में नई टाइल्स लगाने, रंग कराने और अन्य जरूरी सुधार कार्य किए जाएंगे। इससे चौपाल का स्वरूप बेहतर होगा और गांव के लोगों को कार्यक्रमों व सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
-- -- -- -- -
गांव में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। प्रजापत चौपाल के सुधार से ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस कार्य पर करीब 11 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।-- रेपु शर्मा, पार्षद, वार्ड नंबर 4, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर की ओर से वजीरपुर गांव स्थित प्रजापत चौपाल का सुधार कार्य कराया जाएगा। चौपाल के विकास कार्य का शिलान्यास गांव के पार्षद की ओर से किया गया। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार को काम सौंप दिया है। जल्द ही चौपाल में सुधार कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
इस परियोजना पर नगर निगम की ओर से करीब 11 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत प्रजापत चौपाल में नई टाइल्स लगाने, रंग कराने और अन्य जरूरी सुधार कार्य किए जाएंगे। इससे चौपाल का स्वरूप बेहतर होगा और गांव के लोगों को कार्यक्रमों व सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
गांव में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। प्रजापत चौपाल के सुधार से ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस कार्य पर करीब 11 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन