फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Practical hitches in unified billing should be resolved.

Gurugram News: यूनिफाइड बिलिंग में व्यावहारिक पेंच दूर किए जाएं

Sun, 13 Sep 2026 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Practical hitches in unified billing should be resolved.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। बिल्डर लाइसेंस सोसाइटियों के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) के 25 अगस्त के आदेश का स्वागत किया। इस आदेश में बिजली निगम को ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में यूनिफाइड बिलिंग सॉफ्टवेयर लागू करने को कहा गया है। शनिवार की शाम द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर-102 के चाशनी बैंक्वेट हॉल में बैठक हुई। इसमें एचईआरसी के आदेश और सोसाइटियों की व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा की गई।
इम्पीरियल गार्डन के सुनील सरीन ने आदेश का स्वागत किया। उन्होंने मौजूदा सॉफ्टवेयर से समस्याओं के समाधान पर आशंका जताई। अभी तक गुरुग्राम की किसी सोसाइटी ने इसे प्रभावी रूप से नहीं अपनाया है। एचईआरसी ने यूनिफाइड बिलिंग सॉफ्टवेयर की विफलताओं का स्वत: संज्ञान लिया। आयोग ने इसे एक सिस्टम की अक्षमता माना है। बिजली निगम को 12 अक्तूबर 2026 तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-99 से 113 तक की सोसाइटियों के प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया। उन्होंने एचईआरसी के आदेश के संभावित प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की। सेक्टर 110 स्थित महेंद्रा औरा के राजेश कुमार ने बताया कि उनकी सोसाइटी ने सॉफ्टवेयर अपनाया था। लेकिन इससे बिलिंग व्यवस्था की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। सत्या हर्मिटेज सोसाइटी के कैलाश कुमार, हर्मिटेज मैक्स के नवल किशोर और डीएक्सपी जीडीए के सन्नी दौलताबाद ने भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed