फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Power outage due to transformer repair.

Gurugram News: ट्रांसफार्मर मरम्मत के कारण बिजली रही गुल

Wed, 16 Sep 2026 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Power outage due to transformer repair.
गुरुग्राम। बिजली घर में आई गड़बड़ी के कारण सिविल लाइंस इलाके में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बिजली घर के ट्रांसफार्मर के मरम्मत कार्य के कारण सुबह 10 बजे से करीब 2 बजे तक इलाके में बिजली नहीं थी। इस कारण इस इलाके के कार्यालयों में लोगाें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सिविल लाइंस में कई व्यवसायिक प्रतिष्ठान और कार्यालय के अलावा पुलिस कॉलोनी, कीर्ति नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, पटेल नगर इलाके भी इससे प्रभावित रहे। लोगों ने बताया कि बिजली निगम ने इसकी पूर्व सूचना नहीं थी। बिजली निगम के स्थानीय जेई ने बताया कि बिजली घर में ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी, इसलिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस कारण बिजली काटी गई। वहीं, सेक्टर-110 ए स्थित डिप्लोमेटिक ग्रींस सोसाइटी में केबल फॉल्ट के कारण मंगलवार रात दो बजे से बुधवार दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed