फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Power failure in civil hospital for 17 hours, patients remained worried

Gurugram News: नागरिक अस्पताल में 17 घंटे रही बिजली गुल, मरीज रहे परेशान

Mon, 17 Apr 2023 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Power failure in civil hospital for 17 hours, patients remained worried
मोबाइल की रोशनी में लगी ओपीडी, पैथोलॉजी लैब में नहीं हो सकीं जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नागरिक अस्पताल में सोमवार सुबह अजब ही नजारा देखने को मिला। यहां ओपीडी भी मोबाइल की टॉर्च जलाकर लगाई गई। मरीजों के पर्चे पर डाक्टर दवा लिख रहे थे और कंपाउंडर अपने मोबाइल की टॉर्च से रोशनी कर रहा था। रविवार रात से ही सोमवार दोपहर तक करीब 17 घंटों तक नागरिक अस्पताल की बिजली पूरी तरह गुल रही। उस पर हालात यह है कि अस्पताल में लगे दो में से एक जनरेटर भी खराब बताया गया। ऐसे में भीषण गर्मी के कारण मरीज और उनके तीमारदार परेशान नजर आए।
अस्पताल में बत्ती गुल होने के कारण न तो सोमवार को पैथोलॉजी में ही कोई जांच हो सकी और न ही एक्सरे मशीन चली। चिलचिलाती धूप और गर्मी में दिन में ही अस्पताल के वार्ड, पैथोलॉजी, ओटी से लेकर ओपीडी तक अंधेरा फैला रहा। अंदर मोबाइल में टॉर्च जलाकर दवा देते स्वास्थ्य कर्मी तो हाथ पंखे से मरीजों को हवा देकर परिजन सुकून देने का प्रयास करते नजर आए। गर्मी से परेशान कई डाक्टर भी ओपीडी के बाहर ही टेबल रखकर मरीज देख रहे थे।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बुरा हाल महिला वार्ड का था। छोटे-छोटे मासूम बच्चे गर्मी से बेहाल थे। यहां राउंड पर आए डॉक्टरों को भी मोबाइल की टार्च का सहारा लेना पड़ा। उसी के साथ ओपीडी में कतारबद्ध मरीज व उनके परिजन, ओपीडी हॉल में बैठे लोग पसीने से लथपथ रहे। 40 डिग्री तापमान में हाथ से पंखा कर मरीजों ने किसी प्रकार दिन काटा। दोपहर करीब दो बजे अस्पताल की बिजली सुचारू हो सकी। इस मामले में बिजली निगम के अधिकारियों का कहना था कि उनकी ओर से कोई फाल्ट नहीं है। अस्पताल के अंदरूनी स्तर पर ही कोई फाल्ट आया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पानी की हुई किल्लत : बिजली न आने से जिला अस्पताल में लगी पानी की टंकी खाली हो गई। इसकी वजह से मरीज और अस्पताल का स्टाफ पानी के लिए भी तरस गए। भीषण गर्मी में लोग दुकानों से पानी की बोतलें खरीदते दिखे।
----
क्या बोले मरीज
बसई रोड की रहने वाले मोहन ने बताया कि उनकी पत्नी को अक्सर सीने में दर्द होता है। चेकअप के बाद उसे एक्सरे के लिए कहा गया, लेकिन बिजली बंद होने के कारण जांच नही हो पाई। सेक्टर 37 की रोहिणी पटेल ने बताया की सुबह आठ बजे से जिला अस्पताल के ओपीडी में आए बिजली लोगों का कहना है कि बिजली कल शाम से गुल है। निराश होकर लौट रहे हैं। खाडसा रोड की रहने वाली पुष्पा ने बताया की बच्चे को लेकर चार दिन से भर्ती है कल रात से बिजली नही है पर्चा को पंखा बनाकर काम चला रहे है।
----
वर्जन
इंटरनल शाॅर्ट सर्किट की वजह से लंबे समय तक बिजली गुल रही। जिससे परेशानी हुई है। दोपहर बाद बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करा दिया गया है। - डॉ. विरेंद्र यादव, सीएमओ गुरुग्राम

वर्जन
जिला अस्पताल में बिजली निगम की ओर से कोई दिक्कत नहीं थी। उनके तकनीकी कारणों की वजह से बिजली लम्बे समय तक बाधित रही। - सुमन, एसडीओ


सरकारी अस्पताल में बैकअप बिजली व्यवस्था की मांग

गुरुग्राम। शहर के नागरिक अस्पताल में 17 घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं रहने पर कांग्रेस नेताओं ने व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही मांग की है कि अस्पताल के लिए बैकअप पावर व्यवस्था हो।



कांग्रेस नेता पंकज डावर ने कहा है कि अंदाजा लगाया जा सकता है कि मरीजों पर क्या गुजरी होगी, इसका अहसास वातानुकूलित कमरों में बैठे अधिकारी व नेता नहीं कर सकते हैं। पंकज डावर ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि इतनी लंबी बिजली कटौती सिविल अस्पताल में हुई हो, इससे पहले भी कई बार यहां फाल्ट होने की वजह से कई कई घंटे बिजली कटती रही है, लेकिन इस अस्पताल में बिजली जाने से मरीजों की जान भले ही आफत में आ जाए लेकिन यहां के अधिकारियों और नेताओं से इससे कोई लेना देना नहीं रहता है।


इतने अधिक समय तक बिजली जाने के लिए अधिकारियों को जवाब देना चाहिए और तत्काल प्रभाव से इस अस्पताल में एक ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए जिससे कि भविष्य में बिजली जाने पर यहां बैक अप पावर की व्यवस्था हो सके। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed