फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Potatoes 50 rupees and tomato 140 rupees per kg in market People troubled by inflation

किलो वाले आए 250 ग्राम पर : 30 वाला आलू 50 तो टमाटर 140 रुपये किलो, महंगाई कर रही है थाली को खाली

Fri, 11 Oct 2024 02:02 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 11 Oct 2024 02:02 AM IST
सार

गृहिणी अनीता ने बताया कि सब्जियों की बढ़ी हुई कीमतों के कारण मुश्किल आ रही है। कोई भी सब्जी 80-100 से कम नहीं हैं। टमाटर की कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं और बगैर टमाटर सब्जी नहीं बन पाती। 

विज्ञापन
Potatoes 50 rupees and tomato 140 rupees per kg in market People troubled by inflation
महंगी हुई सब्जियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र के दौरान व्रत के कारण फलों की कीमत थोड़ी बढ़ी मगर सब्जियों की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है। आम दिनों में 30 रुपये किलो मिलने वाला आलू अब 50 रुपये किलो मिल रहा है। खुदरा बाजार में लौकी के अलावा कोई भी सब्जी 80 रुपये प्रति किलो से कम नहीं है।

विज्ञापन

नवरात्र के दौरान लोग आलू का प्रयोग ज्यादा करते हैं। कंजिका पूजन और भंडारे का प्रसाद तैयार करने के लिए आलू और टमाटर की सब्जी बनती है। कंजिका पूजन के लिए प्रसाद तैयार करने के लिए आलू और टमाटर की खरीदारी श्रद्धालुओं को परेशान कर रही है। सब्जियों की यह महंगाई घरों की थाली को कमजोर कर रही है। हरी सब्जियों खास तौर पर मौसमी हरी सब्जियों की बढ़ी हुई कीमत घरों का बजट खराब कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम के दयानंद कॉलोनी की गृहिणी अनीता ने बताया कि सब्जियों की बढ़ी हुई कीमतों के कारण मुश्किल आ रही है। कोई भी सब्जी 80-100 से कम नहीं हैं। टमाटर की कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं और बगैर टमाटर सब्जी नहीं बन पाती। नवरात्र के दौरान फलाहार की प्रधानता के कारण आम तौर पर फल महंगे हो जाते हैं मगर यहां तो सब्जियां की कीमतें ही आसमान छूने लगी हैं। प्रशासन को आढ़तियों से बात कर समस्या का समाधान निकालना होगा। दुकानदारों ने बताया कि थोक में ही सब्जियां महंगी हैं, ऐसे में वे कम कीमत पर सब्जी नहीं बेच सकते हैं। किलो की जगह लोग 250 ग्राम और आधा किलो सब्जियां खरीद रहे हैं।

विज्ञापन

सब्जियों की कीमतें
आलू 50 रुपये
टमाटर 125 से 140 रुपये
बैंगन 80 रुपये
परवल 80- 90 रुपये
भिंडी 80 रुपये
तुरई 80 रुपये
फूल गोभी 80 रुपये
गाजर 100 रुपये
लौकी 60 रुपये
शिमला मिर्च 180 रुपये

नोटः सभी सब्जियों के दाम प्रति किलो के अनुसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed