{"_id":"68dd1e66281994491f0ff633","slug":"positive-thoughts-of-elders-are-the-protective-shield-for-the-family-asha-didi-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-68709-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गों के सकारात्मक विचार ही परिवार के लिए सुरक्षा कवच : आशा दीदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गों के सकारात्मक विचार ही परिवार के लिए सुरक्षा कवच : आशा दीदी
विज्ञापन
ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में मनाया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
पटौदी। ब्रह्माकुमारीज ओम शांति रिट्रीट सेंटर भोड़ाकलां में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन ओआरसी की राजयोग शिक्षिका बीके श्वेता ने किया। निदेशिका आशा दीदी ने कहा कि बुजुर्गों के सकारात्मक विचार घर-परिवार के लिए सुरक्षा कवच बन जाते हैं।
ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी आशा दीदी ने कहा कि वृद्धावस्था संतुष्टता की आयु है। इस आयु में कोई इच्छाएं नहीं रह जाती। उनकी वाणी वरदानी होती है। बुजुर्गों के सकारात्मक विचार घर-परिवार के लिए सुरक्षा कवच बन जाते हैं। बुजुर्ग कभी भी स्वयं को अकेला न समझें। उन्होंने कहा कि संस्था के संस्थापक ब्रह्मा बाबा बुजुर्ग और अनुभवी होने के कारण ही इतने विशाल ईश्वरीय कार्य के आधार बने। इस मौके पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के सेवानिवृत्त मुख्य महाप्रबंधक (विजिलेंस) एमके तिवारी, बीके विद्यात्री,बीके चांद आदि ने अपने-अपने विचार रखे। संवाद