फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Positive results are visible in solid waste management

Gurugram News: नगर निगम के प्रयासों से ठोस कचरा प्रबंधन में दिखने लगे सकारात्मक परिणाम

Tue, 14 Oct 2025 11:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Tue, 14 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Positive results are visible in solid waste management
- सोसाइटियां परिसर में ही करने लगीं कचरे का निस्तारण, जीपीएल ईडन हाइट्स बनी उदाहरण
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2016 की प्रभावी पालना सुनिश्चित कराने के लिए निरंतर की जा रही कार्रवाई के अब सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। निगम की बीडब्ल्यूजी मॉनिटरिंग सेल द्वारा रोजाना विभिन्न क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण किया जा रहा है। जोन-1 क्षेत्र में कार्यरत बीडब्ल्यूजी मॉनिटरिंग सेल के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह व उनकी टीम द्वारा सेक्टर-70 स्थित जीपीएल ईडन हाइट्स सोसायटी का कई बार निरीक्षण किया गया। अब सोसायटी ने अपने परिसर के भीतर ही कचरा प्रबंधन की व्यवस्था शुरू कर दी है।
नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारियों के अनुसार, ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2016 के तहत निगम सीमा में स्थित सभी रिहायशी सोसायटियों, गेटेड कॉलोनियों, होटलों, औद्योगिक व वाणिज्यिक इकाइयों, ढाबों और रेस्टोरेंटों को अपने परिसर में ही कचरे का निस्तारण करना अनिवार्य है। ऐसे प्रतिष्ठानों को बीडब्ल्यूजी की श्रेणी में रखा गया है, जिनके यहां प्रतिदिन 100 किलोग्राम या उससे अधिक कचरा उत्पन्न होता है अथवा जिनका क्षेत्रफल 5000 वर्ग मीटर या उससे अधिक है।
विज्ञापन

00
नगर निगम का मुख्य उद्देश्य है कि गुरुग्राम को ठोस कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में स्वावलंबी शहर बनाया जाए। बीडब्ल्यूजी मॉनिटरिंग सेल की नियमित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जो इकाइयां अभी तक कचरा प्रबंधन नियमों का पालन नहीं कर रही हैं, उन्हें नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदीप दहिया, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed