फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Portal open again for admission in PG first year and UG

Gurugram News: पीजी प्रथम वर्ष और यूजी में प्रवेश के लिए फिर खुला पोर्टल

Tue, 02 Sep 2025 06:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
Portal open again for admission in PG first year and UG
12 सितंबर तक मिलेगा मौका, छात्रों को निर्धारित तिथि के भीतर पूरी करनी होगी प्रवेश प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम वर्ष और स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश पोर्टल को दोबारा खोल दिया है। यह पोर्टल 12 सितंबर तक खुला रहेगा। यह निर्णय कॉलेजों और छात्रों की ओर से लगातार मिल रही मांगों और अनुरोधों को देखते हुए लिया गया है। अनेक छात्रों ने समय पर आवेदन न कर पाने, तकनीकी कारणों या दस्तावेजी प्रक्रिया के चलते प्रवेश से वंचित रहने की बात कही थी।
प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह अंतिम अवसर होगा और छात्रों को निर्धारित तिथि के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। छात्र प्रवेश पोर्टल पर जाकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं और संबंधित कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेजों को भी निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में सही मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करें ताकि समय पर सभी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें। इस दौरान दाखिला लेने के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। इसके तहत रोजाना नई मेरिट तैयार की जाएगी। विद्यार्थी जिस कॉलेज में भी दाखिला लेने चाहते हैं उस कॉलेज के लिए पंजीकरण के दौरान चुन सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed