फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Poor, farmers, women and youth are the focal points of good governance: Gautam

गरीब, किसान, महिला और युवा सुशासन के केंद्र बिंदु : गौतम

Tue, 24 Jun 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Poor, farmers, women and youth are the focal points of good governance: Gautam
खेल राज्य मंत्री ने केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर गिनवाईं उपलब्धियां
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश ने एक नए युग में प्रवेश किया है। यह 11 वर्ष केवल शासनकाल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का वह दौर है जिसमें भारत ने अपनी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करते हुए आधुनिक विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है।
खेल राज्य मंत्री सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर मानेसर में भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अजित यादव, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन





मंत्री ने कहा कि गरीब, किसान, महिलाएं और युवा ये चार स्तंभ मोदी सरकार के सुशासन के केंद्र बिंदु हैं। अंत्योदय उत्थान के लक्ष्य के साथ पिछले 11 वर्षों में 29 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया गया है। जल जीवन मिशन से 15 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पूर्व देश में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और निराशा का माहौल था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और विकास की नीति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई, जिसका परिणाम आज विश्व मंच पर भारत की सशक्त उपस्थिति के रूप में सामने है।

मंत्री ने विकास की इस महत्वपूर्ण यात्रा में हरियाणा के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य ने किसानों के कल्याण, औद्योगिक निवेश, खिलाड़ियों की उपलब्धियों और युवाओं को रोजगार से जोड़ने में अग्रणी भूमिका निभाई है। मंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भर्ती का ऐसा पारदर्शी सिस्टम खड़ा किया है, जिसका अनुशरण आज देश के अन्य राज्य भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed