फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pooja Express arrived late by 12 hours, passengers remained worried

Gurugram News: 12 घंटे लेट पहुंची पूजा एक्सप्रेस, यात्री रहे परेशान

Mon, 01 Jan 2024 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Pooja Express arrived late by 12 hours, passengers remained worried
रविवार सुबह जम्मू से अजमेर जाने वाली ट्रेन 7 घंटे 24 मिनट देरी से दोपहर 12.25 बजे पहुंची
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पूजा एक्सप्रेस ट्रेन के लेट होने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। अजमेर से जम्मू तवी के मध्य चलने वाली ट्रेन नंबर-12413 ट्रेन शनिवार की रात 8.40 मिनट की बजाय रविवार सुबह 8.33 बजे 11 घंटे 57 मिनट देरी से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं, जम्मू से अजमेर के लिए ट्रेन नंबर-12414 रविवार की सुबह 5.01 बजे की बजाय 7 घंटे 24 मिनट देरी से दोपहर 12.25 बजे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पहुंची थी।

धुंध व कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनाें का देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। पूजा एक्सप्रेस की तरह ही लंबी दूरी की कई ट्रेन निर्धारित समय से घंटो देरी से चल रही हैं, जिस कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। यात्रियों को ठंड में रेलवे स्टेशन पर बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है। लंबी दूरी की ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण दिल्ली रेवाड़ी के मध्य संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेनें भी प्रभावित रहा। एक्सप्रेस ट्रेनों को निकालने के लिए पैसेंजर ट्रेनों को स्टेशन पर रोकना पड़ रहा है। ऐसे में रेवाड़ी से गुरुग्राम व दिल्ली आवागमन करने वाले दैनिक यात्री समय पर कार्यालय नहीं पहुंच पा रहे।
विज्ञापन

रविवार को रेवाड़ी की ओर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर-20474 चेतक एक्सप्रेस 32 मिनट देरी से, ट्रेन नंबर-14086 सिरसा एक्सप्रेस 23 मिनट, ट्रेन नंबर-04435 मेरठ कैंट एक्सप्रेस स्पेशल 1 घंटा 57 मिनट देरी से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पहुंची। दिल्ली से रेवाड़ी की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर-19408 अहमदाबाद वीकली एक्सप्रेस 4 घंटे 25 मिनट, ट्रेन नंबर-14030 श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 57 मिनट, ट्रेन नंबर-22421 सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 37 मिनट और ट्रेन नंबर-14321 आला हजरत एक्सप्रेस 1 घंटा 10 मिनट देरी से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed