फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ponds will become the new identity of villages, bringing relief from waterlogging and water scarcity.

Gurugram News: तालाब बनेंगे गांवों की नई पहचान, जलभराव और पानी की किल्लत से मिलेगी राहत

Wed, 07 Oct 2026 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Ponds will become the new identity of villages, bringing relief from waterlogging and water scarcity.
खोह गांव स्थित जोहड़। मानेसर वाली खबर के लिए
भूजल स्तर सुधारने पर जोर, तालाबों के आसपास विकसित होगी हरियाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर के गांवों में अब पुराने तालाब और जोहड़ सिर्फ पानी जमा करने की जगह नहीं रहेंगे। नगर निगम ने इन्हें स्थानीय लोगों के लिए उपयोगी और आकर्षक स्थान के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम की बागवानी विंग करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से छह प्रमुख तालाबों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का काम करवाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस योजना का उद्देश्य गांवों में पानी की उपलब्धता बढ़ाने और बरसात के पानी को जमीन के अंदर पहुंचाने पर है। मानेसर क्षेत्र का बड़ा हिस्सा ग्रामीण है और यहां बड़ी संख्या में लोग भूजल पर निर्भर हैं। लगातार पानी निकालने के कारण कई इलाकों में भूजल स्तर 600 से 700 फीट से भी नीचे पहुंच चुका है। ऐसे में तालाबों को दोबारा उपयोगी बनाना निगम के लिए अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन

तालाबों के आसपास बनेंगे पक्के ट्रैक

योजना के तहत तालाबों की गहराई बढ़ाई जाएगी, जिससे उनमें ज्यादा पानी जमा हो सके। बरसात के दौरान आसपास के इलाकों से आने वाले पानी को तालाबों तक पहुंचाने के लिए जल निकासी व्यवस्था को भी बेहतर किया जाएगा। इससे बारिश के पानी का संचयन होगा और भूजल रिचार्ज में मदद मिलेगी। तालाबों के आसपास पक्के ट्रैक बनाए जाएंगे। लोग इनका इस्तेमाल सुबह-शाम टहलने के लिए कर सकेंगे। इसके अलावा ओपन जिम और हरियाली विकसित करने की भी योजना है। तालाब परिसर को इस तरह तैयार किया जाएगा कि परिवार यहां कुछ समय प्रकृति के बीच बिता सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम अधिकारियों के अनुसार, योजना पूरी होने के बाद गांवों में जल संरक्षण के साथ-साथ सार्वजनिक सुविधाओं में भी सुधार होगा। इससे मानसून में जलभराव की समस्या कम करने और गर्मियों में पानी की कमी से राहत दिलाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

------

निगम क्षेत्र के गांवों में पुराने तालाबों और जोहड़ों का जीर्णोद्धार कर उन्हें जल संरक्षण के साथ लोगों के उपयोग के लिए विकसित किया जाएगा। तालाबों की गहराई बढ़ाने से उनकी जल भंडारण क्षमता बढ़ेगी और बारिश के पानी को सहेजकर भूजल रिचार्ज करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही तालाबों के आसपास हरियाली, पक्के ट्रैक और ओपन जिम जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। - प्रदीप सिंह, आयुक्त, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed