{"_id":"68f2996ae47b9db37206a8a6","slug":"pollution-in-ballabhgarh-has-increased-the-problems-of-the-people-gurgaon-news-c-26-1-fbd1020-53827-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बल्लभगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बल्लभगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
विज्ञापन
दिवाली से पहले ही दमघोंटू होने लगी शहर की हवा, फरीदाबाद में एक मशीन खराब
सूरज कुमार
फरीदाबाद। बढ़ता प्रदूषण लगातार परेशानी बढ़ा रहा है। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, बल्लभगढ़ का एक्यूआई 254 और फरीदाबाद का 105 दर्ज किया गया। एक दिन पहले बल्लभगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 297 दर्ज किया गया था। यह पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक था। दिवाली से पहले हवा की हालत ने सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम ऐसा ही बना रहा तो दिवाली पर पेरशानी बढ़ सकती है।
इस बार पटाखों का धुआं आने से पहले ही हवा की सेहत खराब होने लगी है। इससे पहले 17 अक्तूबर 2020 को बल्लभगढ़ का एक्यूआई 283 पहुंच गया था। फरीदाबाद क्षेत्र में सेक्टर-16 ए स्थित एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग मशीन खराब होने के कारण वायु प्रदूषण का वास्तविक डाटा नहीं मिल पा रहा है।
फरीदाबाद में लगीं चार मशीनों में एक खराब होने के कारण इतना कम एक्यूआई दिखा रहा है। इससे पहले भी 17 अक्तूबर 2023 में फरीदाबाद में स्थापित चार में से सिर्फ एक मशीन चालू थी। दिल्ली एनसीआर में इस बार ग्रेप का पहला चरण लागू होने के बाद भी सेक्टर-16 ए की मशीन को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। बीते पांच साल में बल्लभगढ़ और फरीदाबाद के एक्यूआई में लगातार बदलाव देखने को मिला है। अक्तूबर 2021 में फरीदाबाद का एक्यूआई 312 तक पहुंच गया था, जो कि पांच साल में सर्वाधिक है।
विज्ञापन
बॉक्स
बीते पांच साल का एक्यूआई
वर्ष फरीदाबाद बल्लभगढ़
17 अक्तूबर 2024 148 197
17 अक्तूबर 2023 अपर्याप्त डेटा 74
17 अक्तूबर 2022 286 197
17 अक्तूबर 2021 312 243
17 अक्तूबर 2020 295 283