फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pollution Control Board takes cognizance of complaint of irregularities in STP

Gurugram News: एसटीपी में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रदूषण बोर्ड ने लिया संज्ञान

Sat, 30 May 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Pollution Control Board takes cognizance of complaint of irregularities in STP
10 दिन में आएगी लिए गए सैंपल की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-95 स्थित सिद्धार्थ एनसीआर ग्रीन सोसाइटी में एसटीपी में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संज्ञान लेते हुए निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदूषण नियंत्रण विभाग और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने सिद्धार्थ एनसीआर ग्रीन का दौरा किया और लगभग 1.5 घंटे तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पर्यावरणीय मानकों और परिसर में चल रहे एसटीपी की कार्यप्रणाली की गहन जांच की गई। टीम ने मौके से सैंपल भी लिए, जिनकी रिपोर्ट लगभग 10 दिन में आने की उम्मीद है। दौरे के समय निवासी रवि भी उपस्थित रहे और उन्होंने अधिकारियों को बताया कि कई दिनों से सीवर के पानी के कारण स्थिति बेहद खराब हो गई है। अधिकारियों ने पानी की गुणवत्ता, उपचार प्रक्रिया और मानकों के पालन की समीक्षा की। प्रारंभिक रूप से प्रक्रिया संतोषजनक पाई गई, साथ ही सुधार के सुझाव भी दिए गए।
विज्ञापन


आरोप है कि बिल्डर की ओर से बिना उपचारित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का गंदा पानी खुले क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है, जिससे सोसाइटी के पास जहरीला जलभराव बन गया है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि मेंटेनेंस शुल्क लेने के बावजूद सीवेज ट्रीटमेंट की व्यवस्था सही तरीके से संचालित नहीं की जा रही है, जिससे बदबू, मच्छरों का प्रकोप और भूजल प्रदूषण का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की जा रही है। टीम के साथ निरीक्षण किया गया है। जो भी खामियां मिलेंगी, उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सैंपल ले लिए गए हैं और रिपोर्ट लगभग 10 दिन में आएगी।
- सिद्धार्थ भार्गव, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article