फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   political

आप सिंबल पर लड़ेगी निगम और पंचायत चुनाव

Tue, 23 Aug 2022 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
political
गुरुग्राम। आम आदमी पार्टी गुरुग्राम सहित मानेसर और फरीदाबाद नगर निगम और प्रदेश के पंचायत चुनाव अपने झाडू के सिंबल पर लड़ेगी। प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया पार्टी ने शुरू कर दी है। संभावित उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

31 अगस्त के बाद पार्टी अपने संभावित उम्मीदवारों की लोकप्रियता का सर्वे कराएगी। इसमें पार्षद और मेयर का चुनाव लड़ने के इच्छुक आवेदकों के बारे में आम रायशुमारी की जाएगी। सर्वे के बाद एक तय कसौटी पर खरे उतरने वाले इच्छुक व्यक्ति को पार्टी जिला परिषद, नगर निगम और मेयर पद पर अपना दावेदार बनाएगी। पार्टी की प्रवक्ता डॉ. सारिका वर्मा के अनुसार पार्टी ने पंचायत और निगम चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में मानेसर में डॉ. पंकज बेनीवाल की अध्यक्षता में पटौदी विधानसभा की बैठक हुई, जिसमें पटौदी के पूर्व विधायक रामबीर साउथ जोन की अध्यक्ष मीनू सिंह, पूर्व में इनलो के प्रत्याशी रहे सुखबीर तंवर और मीडिया प्रभारी अनिल कुकरेजा के साथ सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। सभी ने मानेसर निगम नगर निगम सहित पंचायत चुनाव के तहत सभी जिला परिषद, ब्लॉक समिति और ग्राम पंचायतों में जीत हासिल करने पर अपनी राय दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed