फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Policing should be made more proactive and accountable: Deputy Commissioner of Police

पुलिसिंग को अधिक सक्रिय व जवाबदेह बनाया जाए : पुलिस उपायुक्त

Tue, 29 Sep 2026 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Policing should be made more proactive and accountable: Deputy Commissioner of Police
मानेसर में अपराध समीक्षा बैठक कर दिए सख्त दिशा-निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर जोन में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मंगलवार को एक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पुलिस उपायुक्त मानेसर प्रतीक गहलोत ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण और आमजन की सुरक्षा पर जोर दिया गया।

बैठक में मानेसर जोन के सभी सहायक पुलिस आयुक्त और थाना प्रभारी उपस्थित रहे। पुलिस उपायुक्त ने अधिकारियों को पुलिसिंग को अधिक सक्रिय, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। चोरी, स्नैचिंग जैसे अपराधों की रोकथाम के लिए संवेदनशील क्षेत्रों, बाजारों और व्यस्त समय में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने को कहा गया। प्रभावी और नियमित गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने व नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। बेल जंपर्स और उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए।
विज्ञापन


स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधि नहीं होगी बर्दाश्त
स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना प्रभारियों को ऐसे प्रतिष्ठानों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और व्यापारिक संगठनों के साथ नियमित बैठकें कर स्थानीय सुरक्षा समस्याओं का समाधान करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कवरेज और पुलिस-जनता विश्वास
मुख्य चौराहों, संवेदनशील स्थानों और डार्क स्पॉट्स में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जोर दिया गया। स्थानीय नागरिकों और संबंधित संस्थानों के सहयोग से यह कवरेज बढ़ाने को कहा गया। पुलिस उपायुक्त प्रतीक गहलोत ने अधिकारियों को मानेसर जोन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता से समाधान कर पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed