{"_id":"601bfb958ebc3e74ab202ef6","slug":"policemen-put-corona-vaccine-in-presence-of-home-minister-anil-vij-in-gurugram-gurgaon-news-noi563684295","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्री की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने लगवाया कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह मंत्री की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने लगवाया कोरोना का टीका
विज्ञापन
द्वितीय चरण के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज।
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण की बृहस्पतिवार से शुरुआत हो गई। दूसरे चरण में पुलिसकर्मियों, होम गार्ड समेत प्रशासनिक विभागों के कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को प्रदेश के गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने गुरुग्राम पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर इस अभियान की शुरुआत की।
इस दौरान गृह मंत्री विज की मौजूदगी में पुलिस आयुक्त केेके राव जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग समेत अन्य पुलिसकर्मियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने टीका लगवाया। इस अवसर पर विज ने कहा कि वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू किया गया है। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। अब तक करीब 65 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों को पहले चरण में टीका लगाया जा चुका है। दूसरे चरण में भी करीब 1 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा, जिसमें पुलिसकर्मियों, होम गार्ड, रेवेन्यू डिपार्टमेंट के साथ ही स्थानीय संस्थाओं के कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा।
महामारी के समय में हम आत्मनिर्भर
गृह मंत्री ने कहा कि सरकार के पास टीकाकरण के लिए वैक्सीन का पूरा भंडारण है। हमें इस बात का गर्व है कि महामारी के समय में हमें किसी दूसरे देश पर निर्भर नहीं रहना पड़ा। हमारे देश के वैज्ञानिकों ने ही यहां पर वैक्सीन का निर्माण किया और परिणामस्वरूप व्यापक स्तर पर लोगों में टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महामारी से लड़ने के लिए लोगों को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए। बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय व विभिन्न थानों में करीब 500 पुलिसकर्मियों को कोरोना की टीका लगवाया गया।