{"_id":"6026c2138ebc3ee9742005bb","slug":"policemen-dragged-young-man-from-cm-meeting-gurgaon-news-noi565342515","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की बैठक से युवक को घसीटकर ले गए पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
कष्ट निवारण बैठक मे जमीन अधिग्रहण के मुद्दे को लेकर हंगामा कर रहे युवक को बाहर निकालकर जबरजस्ती ?
- फोटो : Gurgaon
Link Copied
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहरलाल की कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान उस वक्त अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक युवक के द्वारा किसानों का मुद्दा उठाए जाने पर पुलिसकर्मी उसे घसीटकर ले जाने लगे। इस दौरान युवक का चश्मा जॉन हॉल में ही कहीं गिर गया। चश्मा लेने के लिए वह लगातार आवाज लगाता रहा लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माने और उसे जबरदस्ती घसीटते हुए स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद (जॉन) हॉल से बाहर लेकर आ गए।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी यहीं नहीं रुके, वह युवक को सरकारी वाहन में जबरन ठूंसकर ले गए। इस दौरान वह लगातार पुलिसकर्मियों द्वारा की जा रही हरकत का विरोध करता रहा। कहता रहा कि उसके साथ अन्याय हो रहा है। किसानों के साथ अन्याय हो रहा है लेकिन पुलिसकर्मियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और उसे जबरदस्ती वाहन में डालकर वाहन को तेजी से ले गए। कथित तौर पर रविंद्र नामक युवक सीएम की बैठक शुरू होने के बाद से ही अपनी बात रखना चाह रहा था, जिसे बार-बार बोलने से रोका जा रहा था। मुख्यमंत्री की बैठक में भी सुनवाई न होने पर युवक क्षुब्ध हो गया और विरोध करने लगा जिस पर उसे हॉल से घसीटते हुए बाहर निकाल दिया गया। कहा जा रहा है कि सिविल ड्रेस में युवक को घसीटने वाले लोग क्राइम ब्रांच के थे। हालांकि, इस बारे में पुलिस की तरफ से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।