फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Policeman posted in Mewat committed suicide by hanging himself in his house

Gurugram News: मेवात में तैनात पुलिसकर्मी ने घर में फंदा लगाकर दी जान

Fri, 13 Dec 2024 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Policeman posted in Mewat committed suicide by hanging himself in his house
छुट्टी पर गया था घर, मानसिक रूप से था परेशान
विज्ञापन

सिरसा। शहर के शाह सतनाम चौक निवासी पुलिसकर्मी ने बृहस्पतिवार को घर पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर कीर्ति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान मुकेश (40) पुत्र होराम के रूप में हुई है। वह पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात था। उसकी ड्यूटी मेवात में लगी हुई थी। दो दिन पहले ही वह छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह घरवाले उठे तो कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। कीर्ति नगर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। बताया गया है कि मुकेश काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। वह शुगर व लीवर की बीमारी से ग्रस्त था। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान दर्जकर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है। मुकेश के दो बच्चे हैं। दोपहर को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed