{"_id":"65c005911185b00f9e08f312","slug":"policeman-checking-at-the-checkpoint-was-hit-by-a-bike-rider-arrested-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-24698-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नाके पर जांच कर रहे पुलिसकर्मी को बाइक सवार ने मारी टक्कर, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नाके पर जांच कर रहे पुलिसकर्मी को बाइक सवार ने मारी टक्कर, गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दो दिन पहले रात में ट्रैफिक पुलिस की ओर से 32 माइलस्टोन के पास नाका लगाकर शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक चालक अपनी बाइक को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आया और ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी जेडओ एएसआई दिनेश कुमार को टक्कर मार दी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार की देर रात उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान न्यू पालम विहार निवासी गौरव के रूप में की है।