{"_id":"6894e147e4f20b85eb0f9acb","slug":"police-will-record-supplementary-statement-of-rohit-shaukeens-family-members-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-64215-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रोहित शौकीन के परिजनों के सप्लीमेंट्री स्टेटमेंट दर्ज करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रोहित शौकीन के परिजनों के सप्लीमेंट्री स्टेटमेंट दर्ज करेगी पुलिस
विज्ञापन
रोहित शौकीन की हत्या मामले में दर्ज एफआईआर में किया जाएगा बयानों को शामिल
- शूटरों की नहीं हो पाई पहचान, बदमाशों का रिकॉर्ड तलाश रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रोहित शौकीन हत्या मामले में पुलिस अब उसकी पत्नी व परिजनों के सप्लीमेंट्री स्टेटमेंट को दर्ज करेगी। इन बयानों को रोहित की हत्या मामले में दर्ज की गई एफआईआर में शामिल किया जाएगा। अंधाधुंध गोलियां चलाकर रोहित शौकीन की हत्या करने वाले बाइक सवार बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है। इसके लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि वर्ष 2017-18 में दीपक नांदल ने रोहित शौकीन से करीब 50 से 60 लाख रुपये लिए थे। अन्य मामलों में भी दोनों के बीच रुपयों का लेनदेन था। इन रुपयों को लेकर रोहित व दीपक के बीच करीब डेढ़ साल से खींचतान चल रही थी। रोहित शौकीन ने कई बार दीपक नांदल पर रुपये देने के लिए दबाव बनाया और रुपये न मिलने पर गाली-गलौज भी की थी। इस लेनदेन के बारे में रोहित शौकीन के परिजनों को भी जानकारी है।
व्हाट्सएप कॉल के बाद भेजी थी लोकेशन
बताया जा रहा है कि रोहित शौकीन ने इन रुपयों को लेकर दीपक के करीबियों के सामने उसका नाम लेकर काफी कुछ कहा था। पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि दीपक नांदल ने पिछले एक सप्ताह के दौरान रोहित शौकीन को कई बार व्हाट्सएप पर कॉल की थी और अच्छे ढंग से बात भी की थी। इसके बाद दीपक नांदल ने रोहित को व्हाट्सएप कॉल करके सोमवार की रात गुरुग्राम के सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर लोकेशन भेजकर बुलाया था। रात 9 बजे जब रोहित शौकीन आया तो बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। रोहित की हत्या में शामिल शूटरों के साथ पुलिस गायक राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग करने वालों के बीच तार तोड़ रही है कि कहीं वह एक ही तो नहीं।
विज्ञापन
वर्जन
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में पूरी विभिन्न एंगल से जांच कर रही है। जांच पूरी होने और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मामले के बारे में खुलासा हो सकेगा।