{"_id":"69502ed6a151dc4a02047137","slug":"police-will-go-to-nepal-to-catch-the-accused-of-drugging-and-stealing-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-75604-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नशीला पदार्थ खिला चोरी करने के आरोपी को पकड़ने के लिए नेपाल जाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नशीला पदार्थ खिला चोरी करने के आरोपी को पकड़ने के लिए नेपाल जाएगी पुलिस
विज्ञापन
फॉलोअप
-सेक्टर-15 पार्ट-1 में नेपाली मूल के घरेलू सहायक व सहायिका पर है चोरी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सेक्टर-15 पार्ट-1 में खाने में नशीला पदार्थ देकर घर से आभूषण और नकदी चोरी करने के आरोपी घरेलू सहायक और सहायिका को पकड़ने के लिए जिले की पुलिस टीम नेपाल जाएगी। आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन नेपाल दिख रही है। आरोपी दंपती पर करीब 20 तोले के सोने के आभूषण और 50 लाख रुपये से अधिक की नकदी लेकर भागने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सेक्टर-15 पार्ट-1 निवासी टोनी गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घरेलू सहायक सुनील खड़का को सोमवार को एक एजेंसी के माध्यम से काम पर रखा था। बुधवार की रात सुनील ने खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया था। खाना खाते ही टोनी गोयल और उनके परिवार के तीन सदस्य गहरे अचेत अवस्था में चले गए। बृहस्पतिवार सुबह जब वह और उसके माता-पिता जागे तो उन्हें मकान में सामान बिखरा हुआ मिला और सोने के गहने व नकदी गायब मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्टोर रूम में एक लोहे की रॉड, प्लास और पेचकस बरामद हुए, जिनसे लॉकर तोड़ा गया था। बताया जा रहा है कि करीब 50 लाख रुपये और करीब 20 तोले सोने के आभूषण चोरी किए गए हैं।
जांच अधिकारी शैलेंद्र ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी की लोकेशन नेपाल की आ रही है। रविवार को एक टीम आरोपी को पकड़ने के लिए नेपाल के लिए रवाना होगी।