फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police will celebrate the month of October as cyber security awareness.

Gurugram News: पुलिस अक्तूबर माह को साइबर सुरक्षा जागरुकता के रूप में मनाएगी

Sun, 01 Oct 2023 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
Police will celebrate the month of October as cyber security awareness.
पुलिस अक्तूबर माह को साइबर सुरक्षा जागरूकता के रूप में मनाएगी
विज्ञापन

पहले दिन साइबर सुरक्षा जागरुकता का परिचय देकर की अभियान की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुग्राम पुलिस अक्तूबर माह को साइबर सुरक्षा जागरुकता के रूप में मनाएगी। साइबर क्राइम का मूल्यांकन करने के बाद तैयार किए गए ब्लूप्रिंट के आधार पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान पुलिस साइबर क्राइम के प्रकार, उनसे बचाव व रोकथाम के प्रति लोगों को सचेत करेगी। इस पूरे महीने के दौरान पुलिस प्रैक्टिकल सत्र व साइबर क्राइम की सच्ची घटनाओं के माध्यम से लोगों को इसकी गंभीरता से अवगत कराएगी। इसके अलावा साइबर सुरक्षा से संबंधित प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।



माह के पहले दिन एक अक्तूबर को पुलिस की ओर से साइबर सुरक्षा जागरुकता का परिचय देते हुए अभियान की शुरुआत की गई। दो अक्तूबर को साइबर हमलों व उनके प्रभाव पर आंकड़े प्रस्तुत करते हुए साइबर सुरक्षा का महत्व समझाया जाएगा। इसके बाद साइबर खतरों और इनसे बचने के उपायों का विकास के इतिहास के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्मार्टफोन, कंप्यूटर और अन्य उपकरणों को साइबर हमलों से सुरक्षित रखने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसी तरह पूरे महीने अलग-अलग विषयों पर लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने कैलेंडर तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed