फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police will bring gangster Lawrence Bishnoi on production warrant

Gurugram News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस

Sat, 15 Apr 2023 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Police will bring gangster Lawrence Bishnoi on production warrant
शराब कारोबारी की हत्या से लेकर अन्य मामलों में है लॉरेंस का नाम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कमिश्नरेट की पुलिस ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी की है। लॉरेंस गैंग पर पिछले एक वर्ष में गुरुग्राम व आसपास के जिलों में कई अपराधिक मामले दर्ज हुए है। इसमें सबसे चर्चित ठाकरान ब्रदर हत्याकांड है, जिसमें दोनों भाईयों को घर के बाहर ही गोली से भून दिया गया था। इसके अलावा अन्य शराब कारोबारियों से फिरौती व कई जगह की गई फायरिंग मामलों में भी पुलिस लॉरेंस से पूछताछ करेगी। साथ में ही पुलिस कोशिस करेगी की लॉरेंस से उसके छुपे हुए गुर्गों की जानकारी भी हासिल कर सकें।


पहले भी पुलिस ने लॉरेंस को प्रोडक्शन वारंट पर लाने का प्रयास किया था, लेकिन वह ज्यादातर वक्त पंजाब और दिल्ली पुलिस के रिमांड पर रहा। इसके बाद उसे राजस्थान पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर ले गई। इस कारण हरियाणा पुलिस को उसका रिमांड नहीं मिल पाया, लेकिन अब उसके पंजाब की जेल में बंद होने से पुलिस ने फिर से उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेने के प्रयास शुरू कर दिए है।
विज्ञापन


ठाकरान ब्रदर्स को गोलियों से भूना:

पिछले साल 25 फरवरी को पैरोल पर छूटे लॉरेंस के गुर्गे अजय खोड़ ने अपने साथियों के साथ शराब कारोबारी परमजीत ठाकरान व उसके भाई सुजीत ठाकरान की घर के बाहर ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। खोड़ गांव का निवासी परमजीत ठाकरान ने जिला पार्षद का चुनाव जीता था और वह गैंगस्टर कौशल चौधरी का करीबी था, जिसके चलते गांव खोड़ का ही लॉरेंस का साथी अजय खोड़ ठाकरान ब्रदर्स से खफा था। इस कारण इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। वहीं पटौदी में ही नगर पालिका चेयरमैन के घर के बाहर भी लॉरेंस गैंग की ओर से फायरिंग की गई थी। लॉरेंस गैंग ने इसके बाद भी कई वारदातों को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस ने लॉरेंस के ज्यादातर गुर्गों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लॉरेंस व कौशल के बीच है छत्तीस का आंकड़ा:

लॉरेंस बिश्नोई गैंग और गैंगस्टर कौशल के बीच छत्तीस का आंकड़ा है। कई वर्ष तक दुबई में बैठकर आतंक का साम्राज्य चलाने वाले कुख्यात गैंगस्टर कौशल का दक्षिणी हरियाणा में कई साल तक प्रभाव रहा है। दिल्ली-एनसीआर में लॉरेंस सिंडिकेट की बढ़ती सक्रियता पर कौशल ने लॉरेंस के दुश्मन पंजाब के ही दविंदर बंबीहा सिंडिकेट व नीरज बवाना से हाथ मिला लिया, जिसमें गैंगस्टर कौशल चौधरी, संदीप उर्फ बंदर व अमित डागर का नाम है। इन तीनों पर दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि पंजाब व राजस्थान में भी कई केस दर्ज है। कौशल के बंबीहा व नीरज बवाना से हाथ मिलाने पर लॉरेंस खफा हो गया और उसने कौशल चौधरी के दुश्मन अजय खोड़ के अलावा अन्य नामी बदमाश को अपनी सिंडिकेट में शामिल कर लिया। जिसके चलते वर्चस्व को लेकर दोनों गैंग के बीच कई बार खून-खराबा हुआ।


शराब कारोबार में वर्चस्व की जंग:

दक्षिणी हरियाणा में शराब के कारोबार से जुड़े लोगों पर गैंगस्टर कौशल चौधरी का दबदबा रहा है। इस गैंग की फाइनेंशियल मदद शराब कारोबार से ही होती रही है। इसके बाद लॉरेंस गैंग ने कई शराब कारोबारियों से रंगदारी मांगी और नहीं देने पर उनके घर पर फायरिंग तक की गई। ठाकरान ब्रदर्स की हत्या और सोलंकी नाम के युवक की लॉरेंस गैंग ने ही हत्या की थी। वहीं लॉरेंस सिंडिकेट के दीपक बॉक्सर ने फेसबुक पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए चेतावनी भी दी थी कि गुडग़ांव से रेवाड़ी तक शराब का कारोबार अब उनका होगा। इससे साफ है कि दोनों ही गैंग शराब के कारोबार में पैर पसारने की जुगत में है।


एसीपी क्राइम का कहना:
एसीपी अपराध प्रीतपाल सिंह का कहना है कि लॉरेंस को जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। कई वारदातों में गैंगस्टर लॉरेंस की भूमिका मिली थी। लॉरेंस पर पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में काफी सारे मामले दर्ज हैं, जिसकी वजह से ज्यादातर समय वह वहां की पुलिस के रिमांड पर रहा। फिलहाल उससे पूछताछ पूरी हो चुकी है और वह पंजाब की जेल में बंद है। उसे जल्द प्रोडक्शन वारंट पर लाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed