फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   police was arrested accused

मॉडलिंग का काम दिलाने के बहाने युवती से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2019 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
police was arrested accused
गुरुग्राम/मानेसर। मॉडलिंग का काम दिलाने के बहाने से युवती को गुरुग्राम में बुलाकर जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती का मोबाइल, पैन ड्राईव व 500 रुपये नगद लेकर भाग जाने वाले आरोपी को पुलिस की अपराध शाखा बिलासपुर टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे ईको गाड़ी व 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 18 जून को गुरुग्राम सेक्टर-29 में उत्तराखंड हलद्वानी की रहने वाली युवती ने शिकायत दी थी कि वह मॉडलिंग का काम करती है और फिलहाल नोएडा में रह रही है। मॉडलिंग का काम दिलवाने के बहाने से उसे गुरुग्राम मेट्रो से बुला लिया। जिसके बाद हुड्डा सिटी मेट्रो स्टेशन पर उसे वह युवक मिल गया। उसे अपनी ईको गाड़ी में बैठाकर सेक्टर-29 स्थित बिकनेवाला की दुकान पर बैठा दिया। इसके बाद नीचे से खुद जूस लाकर उसमें नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसके बाद एक मोबाईल, पैन ड्राईव व 500 रुपये नगद लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

अपराध शाखा बिलासपुर व गुरुग्राम पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी युवक को बृहस्पतिवार को टेेरीशॉप बिनौला से काबू कर लिया। आरोपी की पहचान गुरुग्राम कृष्णा कालोनी नजदीक गीता भवन निवासी ’अरुण कुमार पुत्र बोधराज चावला के रूप में हुई है। आरोपी राजस्थान भिवाड़ी स्थित एक कंपनी में कैंटीन चलाता है। लड़की से दोस्ती कर उसके साथ अवैध संबंध बनाने की नियत से उसे मॉडलिंग का काम दिलाने के बहाने से फोन कर गुरुग्राम बुलाया था। युवती को जूस में मिलाकर नशीला पदार्थ पिलाने के कारण उसकी हालात खराब होने पर व उल्टियां ज्यादा आने से वह डर गया और उसे मेट्रो स्टेशन पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी से एक इको गाड़ी व दो मोबाइल फोन बरामद किए है। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed