फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police took out cycle rally

Gurugram News: पुलिस ने निकाली साइकिल रैली

Fri, 24 Mar 2023 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Police took out cycle rally
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। कमिश्नरेट की पुलिस ने महिला सशक्तिकरण के विषय में आमजन को जागरूक करने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह साइकिल रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य आम जनता को महिला विरुद्ध अपराधों, साइबर अपराध तथा यातायात के नियमों के संबंध में जागरूक करना था। साइकिल रैली को पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) उपासना सिंह ने हरी झंडी दिखाकर वाटिका चौक बादशाहपुर से रवाना किया। यह साइकिल रैली फाजिलपुर, बहरामपुर होते हुए दरबारीपुर सरकारी स्कूल में पहुंची। पुलिस की ओर अगले चरण में पंचायतों में लोगों के जागरूक किया जाएगा।
सरकारी विद्यालय दरबारीपुर में सहायक पुलिस उपायुक्त सुरिंद्र कौर और महिला थाना प्रभारी सेक्टर -51, गुरुग्राम ने ग्रामीणों से महिला सशक्तिकरण और समाज में बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाकर आगे बढ़ाने की अपील की तथा ग्रामीणों को महिला विरुद्ध अपराध, छेड़खानी,बच्चों के विरुद्ध अपराध, घरेलू हिंसा के विषय में जानकारी दी। किसी भी महिलाओं को अपराध का शिकार होने पर तुरंत दुर्गा शक्ति हेल्पलाइन या पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने अपील की।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में ट्रैफिक एएसआई राजेश ने ग्रामीणों को यातायात नियमों के प्रति जागृत करते हुए बताया कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा सीट बेल्ट का प्रयोग करें ताकि गुरुग्राम शहर में सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। इस कार्यक्रम के तहत गुरुग्राम यातायात पुलिस ने ग्रामीणों से सड़क सुरक्षा अभियान में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed