{"_id":"687e88671e9a4859cb0c9317","slug":"police-team-returned-from-uttarakhand-puja-mandals-head-was-not-found-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62873-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: उत्तराखंड से लौटी पुलिस टीम, नहीं मिला पूजा मंडल का सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: उत्तराखंड से लौटी पुलिस टीम, नहीं मिला पूजा मंडल का सिर
विज्ञापन
आरोपी की निशानदेही पर मृतका की घड़ी और छाता किया बरामद
पुलिस और गोताखोरों की टीमों ने नाले में चलाया तलाशी अभियान
आरोपी अली अहमद काे रिमांड पूरा होने पर भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उत्तराखंड के खटीमा स्थित बरसाती नाले में गुरुग्राम पुलिस की जांच टीम को मृतका पूजा मंडल का सिर नहीं मिला। पुलिस और गोताखोरों की टीमों ने आरोपी अली अहमद की निशानदेही पर मृतका के सिर की तलाश की थी। हालांकि आरोपी की निशानदेही पर मृतका की घड़ी और छाता बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी का रिमांड पूरा होने के बाद उसे अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
मामले में मुख्य आरोपी मुस्ताक अहमद के पिता अली अहमद को पांच दिन के रिमांड के दौरान गुरुग्राम पुलिस जांच के लिए उत्तराखंड लेकर गई थी, ताकि मृतका पूजा मंडल उर्फ झरना का सिर बरामद किया जा सके। आरोपी द्वारा बताए गए स्थानों की जांच की गई। बारिश के मौसम नाले में ज्यादा पानी बहने से पुलिस को सिर की तलाश करने में परेशानी हुई। हालांकि नाले में पानी कम होने के बाद पुलिस व गोताखोरों की टीमों ने सिर को तलाशने का प्रयास किया।
जांच अधिकारी कृष्ण ने बताया कि आरोपी अली अहमद की निशानदेही पर नाले में तलाश की गई, लेकिन पूजा मंडल का सिर नहीं मिला। मृतका की घड़ी व छाता बरामद हुए हैं। आशंका है कि नाले में बह रहे पानी के साथ सिर बह गया होगा। वहीं, बरसाती नाले में मगरमच्छ भी हैं, तो इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि सिर को मगरमच्छ खा गए होंगे।