फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police swung into action after the tempo traveller-trailer accident in Rajasthan.

Gurugram News: राजस्थान में हुए टेंपो ट्रैवलर-ट्रेलर के हादसे के बाद हरकत में आई पुलिस

Mon, 03 Nov 2025 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Police swung into action after the tempo traveller-trailer accident in Rajasthan.
एसीपी ने निर्देश देते हुए कहा, हाईवे के किनारे पर खड़े मिले वाहन तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पटौदी। राजस्थान के जिले फलोदी में रविवार देर शाम को सड़क किनारे खड़े ट्रेलर (ट्रॉला) से टेंपो ट्रैवलर (मिनी बस) की भिड़ंत में हुई 15 लोगों की मौत पर शहर की पुलिस भी हरकत में आ गई है। एसीपी पटौदी ने सड़क और हाईवे के किनारे खड़े पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।



भारी वाहन अधिकतर पटौदी, मानेसर बिलासपुर के क्षेत्र में ही सड़क और हाईवे के किनारे पर खड़े होते हैं। ऐसे में बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। रविवार की देर शाम को राजस्थान के जोधपुर से आ रही टेंपो ट्रैवलर की जिला फलोदी में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में भिड़ंत होने से 15 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन




पटौदी-बिलासपुर चौक तक सड़क किनारे वाहन काफी समय से खड़े रहते हैं। इस सड़क पर कई बार हादसे हो चुके हैं। पटौदी-बिलासपुर मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-48 दिल्ली-जयपुर मार्ग को भी जोड़ता है । ----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क किनारे खड़े करने वाले सभी वाहन चालकों को निर्देश दिया गया है कि अगर सड़क किनारे कोई भी वाहन खड़ा हुआ मिलता है तो चालान किया जाएगा। अगर इसके बाद भी वाहनों को खड़ा करना बंद नहीं किया गया तो उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। - सुखबीर सिंह, एसीपी, पटौदी

--------
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जनवरी से अगस्त में हुई दुर्घटना-





दुर्घटनाएं घातक घातक दुर्घटनाओं घातक दुर्घटनाओं गैर-घातक गैर-घातक



दुर्घटनाएं में मौतें में घायल दुर्घटनाएं दुर्घटनाओं में घायल

जनवरी- 19 8 8 1 11 16

फरवरी- 19 12 12 3 6 8

मार्च- 20 9 9 7 11 12

अप्रैल- 17 8 8 3 9 10

मई- 17 12 13 2 5 5

जून- 19 9 9 9 10 12

जुलाई- 22 9 9 0 13 14

अगस्त- 20 11 11 0 9 9

कुल 153 78 79 25 74 86
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed