फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police stopped oxygen tankers

राजीव चौक पर भिवाड़ी से दिल्ली ऑक्सीजन से भरा टैंकर लेकर आ रहे कैंटर को एक घंटे तक पुलिस ने रोका रखा

Sat, 24 Apr 2021 08:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
Police stopped oxygen tankers
राजीव चौक पर पुलिस ने द्वारा रोका टेंकर। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल के लिए ऑक्सीजन ले जा रहे टैंकर को राजीव चौक पर पुलिस ने एक घंटे तक रोके रखा। इस दौरान दिल्ली से पुलिस कमिश्नर के पास फोन आया तब जाकर पुलिस ने उसे जाने दिया। इतना ही नहीं बावल के कसौला थाने में मानेसर से भिवाड़ी जा रहे एक और टैंकर को पांच घंटे तक रोके रखा। इसके कारण मानेसर में शनिवार को लोगों को ऑक्सीजन गैस नहीं बंट सकी।
विज्ञापन

टैंकर चालक प्रकाश ने बताया कि भिवाड़ी से 7 हजार टन गैस लेकर 12:30 बजे आइनॉक्स कंपनी ने दिल्ली तथा गुरुग्राम के अस्पतालों में गैस देने के लिए निकला था, लेकिन दिल्ली-जयपुर हाईवे गुरुग्राम की सीमा बिलासपुर में जैसे ही ट्रक ने प्रवेश किया, पहले से ही खड़ी बिलासपुर थाने की पीसीआर उनके आगे आगे चलने लगी जिससे ट्रक को कोई रास्ते में रोक ना सके लेकिन बिलासपुर से कुछ दूरी पर जाने के बाद गैस से भरे टैंकर को साइड में लगवा लिया।
विज्ञापन

टैंकर जैसे ही गुरुग्राम के राजीव चौक पर पहुंचा और वहां पर पहले से ही दो पुलिस की पीसीआर मौजूद थी। उन्होंने गैस से भरे टैंकर को रोक लिया और अपने अधिकारियों से बात करने लगे। चालक ने बताया कि पुलिस के अधिकारी और जवानों से हाथ पैर जोड़े कि उसे जाने दिया जाए। अस्पताल में ऑक्सीजन न होने के कारण मरीजों का जीवन संकट में है लेकिन एक नहीं सुनी। यह जानकारी दिल्ली में अस्पताल के अधिकारियों को हुई। उसी के बाद पुलिस कमिश्नर केके राव ने दखल दिया। अधिकारियों को आदेश के बाद गैस से भरे टैंकर को तुरंत निकाला गया। किस पुलिस के अधिकारी के आदेश पर ऑक्सीजन गैस से भरे टैंकरों को रोका गया था। इस बारे में कोई भी अधिकारी बात करने को तैयार नहीं है। जबकि केंद्र सरकार के सख्त निर्देश हैं कि गैस से भरे या खाली किसी भी टैंकर को नहीं रोका जाएगा और उनकी सुविधा के लिए स्थानीय पुलिस मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली टैंकर को रेवाड़ी पुलिस ने रोका
पिछले कई दिनों से मानेसर आईएमटी गुरुग्राम में ऑक्सीजन रिफिल करने वाली कंपनी जिले के विभिन्न अस्पताल में मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करा रही थी। शनिवार को गैस खत्म होने के बाद कंपनी के खाली टैंकर राजस्थान भिवाड़ी से ऑक्सीजन गैस लेने के लिए जा रहा था। जिसे रास्ते में रेवाड़ी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और बावल थाने में ले गई।

लापरवाही करने वाले को नहीं बख्शा जाएगा
गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर केके राव ने कहा जो भी अधिकारी लापरवाही करेगा उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन के किसी भी टैंकर को न रोका जाए अगर कोई नियमों का उल्लंघन कर रहा है तो उसकी सूचना अधिकारियों को जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed