फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police started action to demolish seven-storey PG of drug smuggler

Gurugram News: पुलिस ने नशा तस्कर के सात मंजिला पीजी को तोड़ने की शुरू की कार्रवाई

Tue, 05 May 2026 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Police started action to demolish seven-storey PG of drug smuggler
50 मजदूर लगे, आरोपी पर दर्ज हैं सात आपराधिक मामले, एक मामले में हो चुकी है सजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। पुलिस ने कन्हई गांव में नशा तस्कर के सात मंजिला पीजी को 50 मजदूर लगाकर मंगलवार को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस अभियान में पुलिस के साथ ही नगर निगम ,डीटीपी और पुलिस प्रशासन ने शुरू की है। कन्हई गांव निवासी सतपाल उर्फ कालू उर्फ चोटी सात आपराधिक मामले दर्ज हैं और एक मामले में उसको सजा भी हो चुकी है। पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल सिकंदरपुर ने आरोपी को चिह्नित किया था।

अवैध रूप से बना पीजी काफी संकरी गली में है। ऐसे में बुलडोजर ले जाना संभव नहीं था। कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने 50 मजदूरों और मशीनरी के माध्यम से पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने पीजी के कमरों की दीवार छज्जे के साथ ही अन्य जगह से तोड़ दिया है। अभी कई दिन तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि आरोपी सतपाल पर अवैध शराब बेचने,अवैध मादक पदार्थ बेचने सहित विभिन्न गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। इसके साथ ही अपराधी थाना सेक्टर-40 का हिस्ट्रीशीटर है तथा एनडीपीएस के मामले में आरोपी को सजा हो चुकी है।पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि अपराधी द्वारा लगभग लगभग 124 वर्ग गज जमीन पर अवैध रूप से सात मंजिला मकान में 35 कमरे बनाए हुए थे तथा पीजी का संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन

-----
परिवार ने किया कार्रवाई का विरोध
परिवार का कहना है कि यह पीजी सतपाल की जमीन पर जरूर है लेकिन उसको बनवाने के लिए उन्होंने रुपये लगाए है। उन्हें तोड़फोड़ की जानकारी नहीं दी गई थी। नगर निगम ने कहा था कि उनका पक्ष सुना जाएगा लेकिन उनका पक्ष नहीं सुना गया। प्रशासन का कहना है कि यह पीजी लाल डोरे से बाहर है। इसका नक्शा पास नहीं कराया गया। न ही कोई अनुमति है। सतपाल आदतन आपराधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed