फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police removed the encroachment after not getting a place for the cremation of the child.

Gurugram News: बच्चे के दाह संस्कार के लिए जगह नहीं मिलने पर पुलिस ने हटवाया कब्जा

Mon, 06 Jan 2025 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Police removed the encroachment after not getting a place for the cremation of the child.
श्मशान घाट व रास्ते में कर रखा था अवैध कब्जा, भाजपा नेता मनीष सिंघल को समस्या से अवगत कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। तेड़ गांव में वर्षो से श्मशान घाट पर किए गए अवैध कब्जे को पिनगवां पुलिस की मदद हटाया गया। तकरीबन पांच घंटे में पुलिस ने अधिकतर अवैध कब्जों को जेसीबी की मदद से हटवा दिया। गांव के दबंगों द्वारा न केवल श्मशान घाट पर कब्जा किया हुआ था बल्कि श्मशान घाट के रास्ते को भी अतिक्रमण कर पूरी तरह से बंद किया हुआ था।
जानकारी के मुताबिक गांव के ही तीन वर्षीय बच्चे की मौत होने के बाद परिजन उसे श्मशान घाट लेकर गए। श्मशान घाट तक रास्ता नहीं होने व श्मशान घाट में कब्जे को लेकर ग्रामीण बच्चे का अंतिम संस्कार नहीं कर पाए। ग्रामीणों ने भाजपा नेता मनीष सिंघल को समस्या के अवगत कराया। साथ ही श्मशान घाट से अतिक्रमण नहीं हटने तक बच्चे का अंतिम संस्कार नहीं करने की चेतावनी भी दी। इसकी शिकायत पिनगवां पुलिस से की तो पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए तुरंत जेसीबी की मदद से श्मशान घाट पर अवैध कब्जे को हटवाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक गांव के दबंगों द्वारा केवल श्मशान घाट पर ही नहीं बल्कि श्मशान के लिए जाने वाले रास्ते पर कब्जा किया हुआ था। रास्ते में कहीं उपले पाथे हुए तो कहीं बिटोड़े व ज्वार की पुली इत्यादि ग्रामीणों ने लगाई हुई थी। करीब तीन एकड़ भूमि पंचायत द्वारा श्मशान के लिए छोड़ी हुई है। इसके अलावा करीब साढ़े 16 फुट का रास्ता इस श्मशान भूमि के लिए कागजों में है। लेकिन अतिक्रमण के चलते यह रास्ता पूरी तरह बंद हो गया था। कई बार कहने के बावजूद भी जब अतिक्रमणकारी बाज नहीं आ रहे थे तो इस मामले की शिकायत की गई। पिनगवां थाना प्रभारी सुभाष चंद दल बल के साथ सोमवार को तेड़ गांव पहुंचे और अवैध कब्जे पर पीला पंजा चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed