फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police remand of main accused Abhijeet extended by two more days

Gurugram News: मुख्य आरोपी अभिजीत की पुलिस रिमांड दो दिन और बढ़ी

Mon, 15 Jan 2024 06:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 06:17 PM IST
विज्ञापन
Police remand of main accused Abhijeet extended by two more days
दिव्या पाहुजा का मोबाइल व हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद करना चाहती है पुलिस
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। माॅडल दिव्या पाहुजा की हत्या के बाद उसके मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल अब तक बरामद नहीं हो सकी है। मामले की जांच कर रही सीआईए 17 की टीम ने मुख्य आरोपी अभिजीत को तरुण वर्मा की अदालत में पेश किया। जहां पर उसे दो दिन की और पुलिस रिमांड पर लिया है।
दो जनवरी की रात को मॉडल दिव्या पाहुजा की होटल मालिक अभिजीत ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। उसकी छह दिन की पुलिस रिमांड पूरी हो गई। पुलिस टीम ने सोमवार को उसे अदालत में पेश किया। अब तक वह 11 दिन पुलिस रिमांड पर रह चुका है। पहली बार पुलिस ने जब उसे अदालत में पेश किया था। उस दौरान पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था। उसके बाद पुलिस टीम ने जांच कर उसकी छह दिन की पुलिस रिमांड बढ़ा दी थी।
विज्ञापन

छह दिन की पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस ने उसकी गर्ल फ्रेंड मेघा निवासी नजफगढ़, पीएसओ प्रवेश निवासी रोहतक को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर दिल्ली के साउथ एक्स के जे-21 नंबर आवास से दो पिस्तौल बरामद की हैं। जबकि यह भी खुलासा हुआ कि वारदात के बाद उसने मेघा को होटल बुलाया था और उसके साथ कार में जाकर ओल्ड दिल्ली रोड पर मोबाइल व पिस्तौल फेंक कर सबूत मिटाया था। मामले की जांच से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि उसकी रिमांड के दौरान हथियार बरामद होने से जांच और मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





चार आरोपी अब तक भेजे जा चुके हैं जेल

मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के मामले में अब तक चार लोग जेल जा चुके हैं। जेल जाने वालों में होटल में काम करने वाला हेमराज, ओम प्रकाश, होटल मालिक अभिजीत की गर्ल फ्रेंड मेघा, उसका पीएसओ प्रवेश निवासी रोहतक शामिल है। दिव्या के शव को ठिकाने लगाने वाला बलराज गिल पुलिस रिमांड पर है जबकि उसका दूसरा साथ रवि बंगा फरार है। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed