{"_id":"64ecde15522cbe87c30cbecc","slug":"police-remained-ready-in-view-of-jalabhishek-yatra-in-nuh-gurgaon-news-c-24-1-snoi1004-1905-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नूंह में जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर मुस्तैद रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नूंह में जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर मुस्तैद रही पुलिस
विज्ञापन
कैप्शन: 9- नूंह रोड पर वाहनों की जांच करते हुए महिला पुलिस अधिकारी व दंगा निरोधक टीम: संवाद
कैप्शन: 10- पलवल में लगाए हुए एक नाके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह: संवाद
कैप्शन: 13- नूंह की तरफ जा रहे एक बाइक सवार को रोककर जांच करते हुए पुलिस टीम: संवाद
कैप्शन: 14- पलवल में एक चौराहे पर तैनात पुलिस व आरएएफ टीम: संवाद
नूंह जाने वाले मार्ग पर लगाए गए थे 20 पुलिस नाके
हिंदू संगठनों से जुडे़ तथा विहिप और राष्ट्रीय बजरंग दल के नेताओं को घरों में किया नजरबंद
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद व हिंदू संगठनों द्वारा जलाभिषेक यात्रा की चेतावनी को देखते हुए जिले में सुबह से ही पुलिस सुरक्षा को लेकर सड़कों पर खड़ी नजर आई। पुलिस द्वारा नूंह जलाभिषेक यात्रा में जाने से रोकने के लिए हिंदू संगठनों से जुडे़ लोगों, विश्व हिंंदू परिषद, बजरंग दल व राष्ट्रीय बजरंग दल के नेताओं को उनके घरों के अंदर ही नजरबंद कर दिया। पुलिस द्वारा रविवार की देर रात को ही उनके घरों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात कर घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई। साथ ही नूंह की तरफ जाने वाले सभी मुख्य मार्गों पर पुलिस नाके लगा लोगों का आवागमन बंद कर दिया गया।
यात्रा को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने मोर्चा संभाला हुआ था। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए थीं। एक तरफ पुलिस अधीक्षक तो दूसरी तरफ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने नूंह की तरफ जाने वाले मार्गों पर लगाए गए 20 नाकों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही नाकों पर पुलिस कर्मियों द्वारा की जा रही वाहनों की जांच के दौरान स्वयं भी वाहन चालकों से बात कर उन्हें नूंह की तरफ जाने से रोका। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा राष्ट्रीय बजरंंग दल के नेताओं के घरों के बाहर तैनात पुलिस बल का भी निरीक्षण किया तथा वहां तैनात पुलिस कर्मियों को विशेष निगरानी रखने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं जाना चाहिए।
चौराहों पर तैनात थी आरएएफ व आरपीएफ की टीमें
पलवल जिले में महर्षि दयानंद चौक, बस अड्डा, हथीन मोड़, नूंह मोड़, सोहना मोड़ सहित अन्य सभी मार्गों पर आरएएफ-आरपीएफ टीमें तैनात की गई थीं। उनके अलावा स्थानीय पुलिस कर्मी नाकों पर तैनात थे। इन चौराहों से होकर नूंह की तरफ जाने वाले हर व्यक्ति को पलवल सीमा के अंदर ही रोक दिया गया। इसके अलावा केएमपी पर भी जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर नूंह की तरफ लोगों को जाने से रोका गया। हिंदू संगठनों से जुडे़ लोगों को नूंह जाने से रोकने के लिए गुप्तचर विभाग द्वारा पूरी निगरानी की जा रही थी। रविवार को गुप्तचर विभाग की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारियों ने राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश संयोजक मुनीष भारद्वाज, विहिप नेता भगवत स्वरूप सिंगला सहित अन्य लोगों को नूंह जाने से रोकने के लिए काफी समझाया। न मानने के बाद उन्हें घरों के अंदर ही नजरबंद कर दिया गया। वहां उनके घरों के बाहर पुलिस बल तैनात करने के साथ-साथ पूरी रात पुलिस द्वारा गश्त की गई तथा गुप्तचर विभाग के कर्मचारी भी निगरानी पर रहे।
विज्ञापन
किसान संगठनों ने पुलिस प्रशासन की सराहना की
नूंह में सोमवार को जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए दिए गए सार्थक परिचय के लिए सराहना की गई। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता महेंद्र चौहान ने कहा कि प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को नूंह में शांति बनवाकर जलाभिषेक यात्रा करा एक अच्छा काम किया है। इससे हिंदू संगठनों की यात्रा भी पूरी हो गई और आपसी भाईचारा भी नहीं बिगड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में नूंह की जलाभिषेक यात्रा को देखते हुए सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी थी। मेवात से सटे हथीन क्षेत्र में विशेष निगरानी की गई तथा वहां सुरक्षा को लेकर धार्मिक स्थलों के आसपास भी पुलिस कर्मी तैनात किए गए। पलवल जिले में पूरी तरह से शांति बनी रही।
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे सुरक्षा बल
नूंह जिले की सीमाएं हथीन उपमंडल से सटी हुई हैं। आधा दर्जन लिंक रोड सीधे नूंह जिले से जुड़े हुए हैं। यही कारण है कि शोभा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में मुख्य फोकस पुलिस प्रशासन का हथीन क्षेत्र रहा। स्वयं एसपी लोकेंद्र सिंह नूंह की तरफ जाने वाले रोड के नाकों का निरीक्षण करते रहे। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील शहर हथीन में अर्धसैनिक बलों के जवान भी तैनात रहे। रैपिड एक्शन फोर्स की टीम भी निरन्तर गश्त पर रही। सड़कों पर आम दिनों की बजाए कम लोग निकले। जो लोग सड़कों पर दिखाई पड़े, उनकी आईडी पुलिस ने चेक की। डीएसपी सुरेश भड़ाना ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को बिना कारण नहीं रोका गया।