फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police recreated the scene near Munak Canal regarding Balraj Gill.

Gurugram News: बलराज गिल को लेकर पुलिस ने मुनक नहर के पास सीन किया रिक्रिएट

Wed, 17 Jan 2024 03:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Police recreated the scene near Munak Canal regarding Balraj Gill.
रोजाना 15 किमी के हिसाब से बहता रहा दिव्या का शव
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने वाले बलराज गिल को लेकर सीआईए 17 की एक टीम ने पंजाब के संगरूर जिले में मुनक नहर के पास सीन को रिक्रिएट किया। पुलिस को छानबीन में पता चला है कि दिव्या का शव 140 किमी दूर मिला है। औसतन रोजाना 15 किमी बहकर शव वहां पर पहुंचा था।
मामले की जांच कर रही पुलिस टीम रिमांड के दूसरे दिन बलराज गिल को लेकर पंजाब में दिव्या के शव को ठिकाने लगाने वाले स्थान पर पहुंची। जहां पर उसने रवि बंगा के साथ शव को नहर में फेंका था। पुलिस की ओर से पूछताछ में उसने यह बताया है कि वह अभिजीत का दोस्त है। उसकी ओर से हत्या हो जाने के बाद वह घबराया हुआ था। उसने फोन पर सारी जानकारी दी। जिसके बाद उसे शव को होटल से कहीं बाहर ले जाने की बात कही। इसके बाद वह रवि बंगा के साथ गुरुग्राम आया था। गुरुग्राम ओल्ड दिल्ली रोड पर अभिजीत की उससे मुलाकात हुई थी। वहां पर उसे बीएमडब्ल्यू कार दी थी। मुनक नहर पर निशानदेही कराने के बाद पुलिस टीम उसे लेकर पटियाला बस स्टैंड के पास गई। जहां पर उसने बीएमडब्ल्यू कार पार्क की थी।
विज्ञापन

----


छह घंटे के बीच में 11 बार दोनों की हुई है बातचीत

पुलिस की छानबीन के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि हत्या करने व शव को बाहर ले जाने के बीच होटल मालिक अभिजीत और बलराज गिल के बीच 11 बार बात हुई है। इसमें दाेनों ओर से फोन किए गए है। दोनों आरोपियों की हुई बातचीत को भी जांच कर रही टीम हत्या व शव को ठिकाने की कड़ी से जोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

बलराज गिल की रिमांड के दौरान रवि बंगा तक पहुंचना चाहती है पुलिस

पुलिस रिमांड के दौरान बलराज गिल से यह जानने में जुटी है कि फरारी के दौरान रवि बंगा किन स्थानों पर शरण ले सकता है। पुलिस सूत्रों का मानना है कि उसे यह पता है कि रवि कहा पर गया होगा। उससे मिलने वाली जानकारी पर पुलिस अपना जाल बिछा भी रही है।

----

वर्जन:

दिव्या हत्या कांड की कड़ी को जोड़ा जा रहा है। पुलिस की एक टीम ने बलराज गिल को मुनक नहर के पास ले जाकर निशानदेही कराई है। - वरुण दहिया, एसीपी क्राइम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed