{"_id":"5f454a378ebc3e4ae11f4e35","slug":"police-encounter-with-miscreants-in-gurugram-gurgaon-news-noi531917786","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉर्पियो छीनकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कॉर्पियो छीनकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों से बरामद गाड़ी।
- फोटो : Gurgaon
Link Copied
गुरुग्राम/पटौदी। मानेसर एरिया से देर रात एसयूवी स्कॉर्पियो छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने घेरा तो उन्होंने पुलिस की गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी। जवाब में पुलिसकर्मियों ने बदमाशों पर दो फायर किए। इसके बाद बदमाश गाड़ी छोड़कर पैदल फरार हो गए। एसीपी (क्राइम) प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि सीआईए की दो टीमें बदमाशों की तलाश में लगी हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर रात अलियर चौक पर दो बदमाशों ने बंदूक दिखा हिसार निवासी कारोबारी विनोद सहारन की गाड़ी छीन ली। इसमें जीपीआरएस होने के कारण पुलिस को लोकेशन बांसलांबी गांव के पास मिली। सीआईए मानेसर की टीम बदमाशों का पीछा करते हुए पटौदी के पास पहुंची। यहां डीपीएस के पास सूमो सवार सीआईए की यूनिट ने बदमाशों की तलाश शुरू की। रात करीब डेढ़ बजे सामने से स्कॉर्पियो आती दिखी तो एएसआई संदीप ने रोकने का इशारा किया। बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को सामने से जोरदार टक्कर मारी। इससे पुलिस की गाड़ी 20 मीटर पीछे चली गई। बदमाशों ने हथियार निकालकर पुलिसकर्मियों को गोली मारने की धमकी दी तो संदीप ने रिवॉल्वर निकालकर दो गोलियां चलाईं। एक गोली जमीन पर तो दूसरी स्कॉर्पियो के बोनट पर लगी। खुद को घिरता देखकर बदमाश गाड़ी छोड़कर खेतों की तरफ पैदल फरार हो गए। गाड़ी के दरवाजे जाम होने के कारण पुलिस बदमाशों का पीछा नहीं कर पाई। पटौदी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।