{"_id":"6a36704d4b3ebbdb01037a0e","slug":"police-crack-down-hard-on-bullet-motorcycle-firecracker-silencers-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92034-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पटाखा बुलेट साइलेंसर पर पुलिस का बड़ा धमाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पटाखा बुलेट साइलेंसर पर पुलिस का बड़ा धमाका
विज्ञापन
101 बुलेट चालकों पर की कार्रवाई, गलत दिशा में वाहन चलाने पर काटे 2,653 चालान
नंबर गेम - 15,33,500 रुपये चालकों पर लगाया जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने जून माह के दौरान सड़कों पर गलत दिशा में वाहन चलने वाले 2,653 वाहनों के चालान काटे। पुलिस ने उक्त वाहन चालकों पर 15,33,500 रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही पटाखा बुलेट साइलेंसर चलाने वालों पर पुलिस ने बड़ा धमाका किया। इस दौरान पुलिस ने बुलेट में लगे मॉडिफाइड साइलेंसरों को जब्त भी किया। सड़क हादसों में कमी लाने व यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष अभियान चलाया था।
पुलिस ने एक जून से 19 जून तक हाईवे, एक्सप्रेसवे सहित अन्य सड़कों पर गलत दिशा में चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इन 19 दिन के दौरान कुल 2,653 वाहनों को सड़कों पर गलत दिशा में चलते पाया गया। जिस पर यातायात पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते चालान काटे। वहीं, कई वाहन चालकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई।
वहीं, यातायात पुलिस ने एक जून से 19 जून तक 101 बुलेट पटाखा बाइक पर भी कार्रवाई की। इन बाइक के चालकों पर 10.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जांच के दौरान पुलिस ने बुलेट पटाखा बाइक/साइलेंसर नॉन फंक्शनल का प्रयोग करने वालों पकड़ा।
विज्ञापन
-- --
सड़कों पर यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए चालान काटकर जुर्माना किया जा रहा है। सड़कों पर यातायात नियमों का पालन नहीं करने से हादसे होने की संभावना रहती है। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम।