फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police caught 22 miscreants in about seven hours of investigation

करीब सात घंटे की रात्रि जांच में पुलसि ने पकड़े 22 बदमाश

Sun, 08 May 2022 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Police caught 22 miscreants in about seven hours of investigation
गुरुग्राम। शहर में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार रात 10 बजे से रविवार तड़के चार बजे तक पुलिस ने रात्रि जांच अभियान यानि नाइट डोमिनेशन चलाया। करीब सात घंटे से अधिक समय तक चले इस अभियान में पुलिस ने 22 बदमाशों को पकड़ा, जो रात में राहगीरों आदि से लूट आदि की वारदात को अंजाम देते थे। इसके अलावा पुलिस ने रात में यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 129 वाहनों का चालान किया। साथ ही 15 वाहनों को जब्त किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यह अभियान शहर में बढ़ रहे अपराध को कम करने के लिए चलाया गया था। इसमें सभी थानों की पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी को साफ निर्देश थे कि रात में हर प्रकार के वाहनों की जांच करें, क्योंकि रात में शहर की सड़कों पर अपराध की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही लोग यातायात नियमों का भी खूब उल्लंघन करते हैं। यहां तक कि शराब पीकर तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं और लोगों को तेज रफ्तार का शिकार बनाते हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इन सब घटनाओं पर विराम लगाने के लिए रात 10 बजे से सुबह के चार बजे तक विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

206 टीम ने एक-एक वाहनों की जांच की
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार नाइट डोमिनेशन के लिए जिले में कुल 206 टीमें गठित की गईं। इसमें सभी थानों की पुलिस, क्राइम ब्रांच आदि को शामिल किया गया। शहर शहर के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान करीब 4068 वाहनों की जांच की गई। इनमें से यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 129 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 15 को जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध शराब की पकड़ी बड़ी खेप
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 343 सार्वजनिक स्थानों पर भी रात में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 305 अवैध शराब की बोतलें पकड़ी गईं। इसके अलावा एक बदमाश को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया। 423 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। इन्हें स्ट्रेंजर रोल जारी किए गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराध की रोकथाम के लिए शहर में अभियान जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed