फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police arrived on the information of bomb in Medanta, rumor came out

Gurugram News: मेदांता में बम की सूचना पर पहुंची पुलिस, अफवाह निकली

Sat, 17 Jun 2023 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Police arrived on the information of bomb in Medanta, rumor came out
फोन करने वाला निकला मानसिक रोगी, इसी अस्पताल में चल रहा है उसका उपचार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मेदांता अस्पताल में बृहस्पतिवार शाम पौने आठ बजे किसी ने फोन कर बम होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही कमिश्नरेट पुलिस में हड़कंप मच गया। जरा ही देर में थाना सदर की टीम अस्पताल पहुंची और बम निरोधक दस्ता व डाॅग स्क्वाॅयड की मदद से व्यापक सर्च आपरेशन चलाया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

एसीपी वरुण दहिया के अनुसार बम होने की यह सूचना मेदांता अस्पताल के लैंडलाइन पर एक मोबाइल नंबर से आई काल के माध्यम से प्राप्त हुई थी। गुरुग्राम पुलिस ने इस नंबर के बारे में जांच की तो पता चला कि यह काल जसविंदर पाल सिंह गुलाटी नाम के व्यक्ति ने की थी। जांच में उसके परिजनों ने बताया कि जसविंदर कई वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित है। उसका इलाज 2014 से 2020 तक मेदांता अस्पताल में ही चला था। जसविंदर मूल रूप से हिमाचल के सिरमौर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed