फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police arrested four accused with illegal weapons

Gurugram News: पुलिस ने अवैध हथियारों सहित चार आरोपी किए गिरफ्तार

Mon, 27 Oct 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Police arrested four accused with illegal weapons
आरोपियों से तीन पिस्टल, एक कारतूस और एक चाकू बरामद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अवैध रूप से हथियार रखने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से तीन पिस्टल, एक कारतूस और एक कमानीदार चाकू बरामद किया है। कार्रवाई के लिए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

अपराध शाखा पालम विहार की टीम ने 24 अक्तूबर को गुरुग्राम के बलदेव नगर निवासी जतिन को फिरोज गांधी कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक पिस्टल व एक कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ न्यू कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया है। अपराध शाखा फर्रुखनगर की पुलिस ने 25 अक्तूबर को फर्रुखनगर निवासी भोला को मुबारकपुर चौक के पास से पिस्टल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ फर्रुखनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस ने फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) के अटाईपुर जड्डी गांव निवासी अंशु काे लैजरवैली पार्क के पास से कमानीदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-29 थाने में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। अपराध शाखा सिकंदरपुर की पुलिस ने मुजफ्फरपुर (बिहार) के वनगारा गांव निवासी राजकिशोर को नाथूपुर के हनुमान मंदिर के पास से एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ डीएलएफ फेज-3 थाने में एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर पता चला कि आरोपी अंशु के खिलाफ चोरी करने के तहत दो मामले गुरुग्राम में पहले भी दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी जतिन को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed