फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   police arrested auto driver's wife in accusation of murder

ऑटो चालक की हत्या की साजिश के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2020 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
police arrested auto driver's wife in  accusation of murder
गुरुग्राम। जींद के डूमरखा खुर्द गांव में टैक्सी चालक सुरेश की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने रविवार को उसकी पत्नी सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसने प्रेमी सुखबीर को हत्या के लिए उकसाया। वह पति को रास्ते से हटाने के बाद सुखबीर से शादी रचाने की तैयारी कर रही थी। पुलिस उसके साढ़े चार वर्ष के बच्चे को लेकर असमंजस में है। पुलिस उसे आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

सेक्टर-5 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चा फिलहाल सुनीता के पास है। उसे आला अधिकारियों के निर्देशानुसार शेल्टर होम भेजा जाएगा या फिर परिवार को सौंपा जाएगा। पूछताछ में सुनीता ने बताया कि 12 अप्रैल को सुरेश सुखबीर को मारने के लिए डूमरखा खुर्द निकला तो उसने फोन पर उसे सूचना दे दी। उसने सुखबीर को उकसाया कि रोज की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए वह सुरेश को रास्ते से हटा दे। इसके बाद दोनों शादी कर लेंगे। वारदात के बाद सुखबीर ने फोन कर सुनीता को बताया कि काम हो गया है। सुनीता के पास ससुर व ससुराल पक्ष के लोगों के फोन आने लगे तो कह दिया कि सुरेश कहीं चला गया है। शक न होने देने के लिए उसने ससुराल के लोगों के साथ सुरेश की खोजबीन का नाटक भी किया। करीब साढ़े चार माह बाद भी सुरेश का कोई सुराग नहीं लगा तो ससुराल वालों के दबाव में वह उनके साथ थाने गई और पति की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने महिला के मोबाइल की सीडीआर निकाली। वारदात वाले दिन उसके मोबाइल से सुखबीर को कई कॉल किए गए थे। उसी आधार पर जांच की तो पूरा मामला खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed