फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police and fire department alert on Dhanteras and Diwali

Gurugram News: धनतेरस और दिवाली पर पुलिस और फायर विभाग सतर्क

Sun, 19 Oct 2025 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Police and fire department alert on Dhanteras and Diwali
सदर बाजार में तैनात किए गए पुलिसकर्मी और दमकल वाहन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। धनतेरस और दिवाली त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन और फायर विभाग ने पुख्ता तैयारियां की हुई हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से बाजारों और भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, दमकल विभाग की गाड़ियों को भी बाजारों के आसपास खड़ा किया है ताकि किसी अनहोनी घटना पर तुरंत काबू पाया जा सके।
सदर बाजार में सुबह से देर रात तक वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। अपना बाजार के पास बैरिकेड्स लगाए गए हैं और वाहनों को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। वहीं, शनिवार को डाकखाना चौक पर पुलिसकर्मी तो तैनात थे, लेकिन वे बाजार के अंदर जाने वाले दोपहिया वाहनों को नहीं रोक रहे थे। दोपहिया वाहनों के कारण बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

दमकल गाड़ियों को किया गया तैनात
सदर बाजार में आगामी तीन दिनों तक भीड़ को देखते हुए फायर विभाग ने दो दमकल गाड़ियां तैनात की हैं। इनमें एक गाड़ी डाकखाना चौक पर और एक गाड़ी मस्जिद चौक के पास तैनात की गई। इसके अलावा बादशाहपुर क्षेत्र में वाटिका चौक के पास एक दमकल गाड़ी, सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास एक गाड़ी, दौलताबाद गांव के पास एक गाड़ी, द्वारका एक्सप्रेसवे के लिए एक दमकल गाड़ी को हादसे पर काबू पाने के लिए तैनात किया गया है। वहीं, खांड़सा रोड स्थित भूतेश्वर मंदिर के पास एक गाड़ी, कादीपुर क्षेत्र में राधा स्वामी सत्संग भवन के पास एक गाड़ी, पालम विहार क्षेत्र में सेक्टर-23 के पास एक गाड़ी, बिलासपुर चौक के पास के एक गाड़ी, आईएमटी मानेसर चौक के पास एक गाड़ी और फर्रुखनगर क्षेत्र में एक दमकल गाड़ी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता मार्च निकाला
दिवाली त्योहार पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस प्रशासन और फायर विभाग की ओर से संयुक्त रूप से जागरूकता मार्च निकाला गया। उपायुक्त अजय कुमार के निर्देशानुसार मार्च का उद्देश्य बाजार क्षेत्र के दुकानदारों व लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। भीड़ नियंत्रण के उपायों की जानकारी देना था।


दिवाली त्योहार पर सदर बाजार में होने वाली भीड़ को लेकर पुख्ता व्यवस्था की गई है। पुलिसकर्मियों और दमकल गाड़ियों काे तैनात किया गया है ताकि किसी अप्रिय घटना पर तुरंत काबू पाया जा सके। बाजार में आने वालों वाहनों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी, ताकि खरीदारी करने आ रहे लोगों को परेशानी न हो।- विष्णु प्रसाद, सहायक पुलिस आयुक्त (सिटी), गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article